दीपिका पादुकोण से शादी के बाद रणवीर का बड़ा फ़ैसला, इसलिए छोड़ दिया अपना घर

दीपिका के लिए रणवीर की दीवानगी मीडिया के ज़रिए फ़ैंस तक पहुंचती रही है। उन्होंने देखा है कि दीपिका के लिए अपना लगाव रणवीर सार्वजनिक तौर पर भी प्रदर्शित करते रहे हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 07:05 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jan 2019 08:29 AM (IST)
दीपिका पादुकोण से शादी के बाद रणवीर का बड़ा फ़ैसला, इसलिए छोड़ दिया अपना घर
दीपिका पादुकोण से शादी के बाद रणवीर का बड़ा फ़ैसला, इसलिए छोड़ दिया अपना घर

मुंबई। रणवीर सिंह चौंकाते हैं। कभी अपने लिबास से तो कभी अपने अंदाज़ से और कभी अपनी बातों से। मगर, इस बार रणवीर ने ऐसा फ़ैसला किया है, जिसे जानकर आप भी बॉलीवुड के सिम्बा को सलाम करेंगे। यह फ़ैसला रणवीर की निजी ज़िंदगी से जुड़ा है। 

पिछले साल नवंबर में रणवीर ने इटली के लेक कोमो में दीपिका पादुकोण से शादी की थी। शादी का फंक्शन दो दिनों चला था। दीपिका के लिए रणवीर की दीवानगी मीडिया के ज़रिए फ़ैंस तक पहुंचती रही है। उन्होंने देखा है कि दीपिका के लिए अपना लगाव रणवीर सार्वजनिक तौर पर भी प्रदर्शित करते रहे हैं। किसी इवेंट या पार्टी में दीपिका का साथ मिलने पर रणवीर का अदाज़े-बयां कुछ और ही हो जाता था।

और अब तो शादी हो गयी है। दीपिका, पूरी तरह से रणवीर की ज़िंदगी में आ चुकी हैं। रणवीर, दीपिका को इतनी शिद्दत से चाहते हैं कि उन्हें कोई छोटा सा दु:ख भी नहीं देना चाहते। इसीलिए, शादी के बाद रणवीर, दीपिका को अपने घर ले जाने के बजाए ख़ुद उनके घर में शिफ़्ट हो गये हैं। एक तरह से घर जमाई बन गये हैं। 

 

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Nov 15, 2018 at 6:36am PST

एक इंटरव्यू के दौरान जब रणवीर से इस बारे में पूछा गया तो रणवीर ने जो जवाब दिया, उसे जानकर आपकी नज़रों में उनका क़द और बढ़ जाएगा। रणवीर ने कहा, ''मैं एक ऐसी शादी को देखते हुए बड़ा हुआ हैं, जिसमें यह भावना छिपी रहती है कि चाहे जो हो जाए, शादी नहीं तोड़नी है। शादी एक कमिटमेंट है, जिससे निकलने का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए इसके लिए चाहे जो करना पड़े, करो।'' रणवीर आगे कहते हैं, ''मेरे लिए सबसे आसान और समझदारी की बात यह थी कि मैं उनके (दीपिका) के सेट-अप में रहने चला जाऊं। उन्हें उसकी आदत है और मैं उन्हें वहां से नहीं हटाना चाहता था। वो हमेशा मेरी प्राथमिकता रहेंगी।'' 

 

View this post on Instagram

My Cheerleader 😍❤️😘🥂 @deepikapadukone

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Jan 11, 2019 at 3:40am PST

ख़बर यह भी आ रही है कि दोनों अब किसी बड़े घर की तलाश में हैं। इधर, शादी के बाद रिलीज़ हुई रणवीर की सिम्बा ने बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा दिया है और फ़िल्म अब तक 235 करोड़ के आस-पास जमा कर चुकी है। रणवीर अब गली बॉय में नज़र आएंगे, जिसे ज़ोया अख़्तर ने निर्देशित किया है। इस फ़िल्म में आलिया भट्ट फ़ीमेल लीड रोल में हैं, जो पहली बार रणवीर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं। 

वहीं दीपिका पादुकोण एसिड अटैक सरवायवर लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक छपाक से पर्दे पर लौटेंगी, जिसे मेघना गुलज़ार डायरेक्ट कर रही हैं। 

 

View this post on Instagram

back to school...🎒 #Chhapaak

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Jan 16, 2019 at 10:59pm PST

chat bot
आपका साथी