जब दीपिका पादुकोण ने पैरों से खून बहने के बाद भी किया था डांस, पति रणवीर सिंह ने वीडियो में बताया पूरा किस्सा

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही कबीर खान की फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी पर बन रही है। ​फिल्म में रणवीर ने कपिल देव की भूमिका निभाई है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:39 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:47 AM (IST)
जब दीपिका पादुकोण ने पैरों से खून बहने के बाद भी किया था डांस, पति रणवीर सिंह ने वीडियो में बताया पूरा किस्सा
Photo Credit - Bollywood Actor Ranveer Singh Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की हॉट एंड ग्लैमसर जोड़ियों में से एक है। इनकी जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दीपिका-रणवीर की जोड़ी न सिर्फ ऑनस्क्रीन बल्कि ऑफस्क्रीन भी काफी हिट मानी जाती है। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं दोनों ही एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इसी बीच रणवीर सिंह का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दीपिका के मुश्किल सफर और उनकी कामयाबी को लेकर बता करते नजर आ रहा हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by 👑 Deepika's Heartbeat 👑 (@deepika.heartbeat)

दरअसल, रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका के पैर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दीपिका के पैरों में एक नहीं बल्कि बैंडैज बंधी हुई है। वहीं एक्ट्रेस की हालत काफी बुरी लग रही है। वहीं इस वीडियों में रणवीर सिंह अपनी और दीपिका की हिट फिल्म 'रामलीला' के दौरान डांस सीक्वेंस के शूट के दौरान का किस्सा बता रहे हैं। रणवीर बताते हैं, 'दीपिका ने इस फिल्म के सीन की शूटिंग के लिए काफी मेहनत की थी। उन्होंने इतनी प्रैक्टिस की थी कि उनके पैरों से खून तक बह रहा था बावजूद इसके दीपिका ने अपना काम पूरा किया। 

रणवीर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए काफी तीखी शब्दों में कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'वो आज जो भी हैं अपनी कड़ी मेहनत से हैं और इसे उन्होंने अपनी योग्यता से हासिल किया है। आप कोई नहीं होते उनकी तरफ उंगली उठाने वाले।' आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण को ड्रग्स कनेक्शन के मामले में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। वहीं इस दौरान सोशल मीडिया यूजर्स ने इस कपल के लिए काफी नफरत भरे कमेंट्स किए थे।   

वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही कबीर खान की फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी पर बन रही है। ​फिल्म में रणवीर ने कपिल देव की भूमिका निभाई है। वहीं दीपिका ने रोमी भाट‍िया का किरदार निभाया है, जो कि कप‍िल देव (रणवीर सिंह) की पत्नी हैं। वहीं रणवीर एक और फिल्म कर रहे हैं जिसका नाम 'जयेशभाई जोरदार' है।

chat bot
आपका साथी