मिलिये दूल्हा रणवीर सिंह के परिवार से, मॉम-डैड और बहन संग देखें उनकी कुछ दुर्लभ तस्वीरें

रणवीर सिंह एक फैमिली मैन हैं और उनका परिवार ही उनकी ताकत है!

By Hirendra JEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 09:26 AM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 08:43 AM (IST)
मिलिये दूल्हा रणवीर सिंह के परिवार से, मॉम-डैड और बहन संग देखें उनकी कुछ दुर्लभ तस्वीरें
मिलिये दूल्हा रणवीर सिंह के परिवार से, मॉम-डैड और बहन संग देखें उनकी कुछ दुर्लभ तस्वीरें

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी हो गयी है। साल के सबसे बड़े शादी पर सबकी नज़रें लगातार बनी हुई हैं। बहरहाल, रणवीर सिंह इन दिनों अपनी शादी के अलावा रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही अपनी फ़िल्म ‘सिंबा’ के लिए भी चर्चा में हैं। साथ ही उन्होंने आलिया भट्ट के साथ अपनी फ़िल्म ‘गली ब्वॉय’ की भी शूटिंग पूरी कर ली है। इन फ़िल्मों के अलावा वो 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप जीत पर बन रही कपिल देव की बायोपिक में भी दिखेंगे।

ज़ाहिर है आज रणवीर सिंह जितने सफल और लोकप्रिय हैं और आज उनके पास जितना काम है यह सब बिना उनके परिवार के सपोर्ट के संभव नहीं होता।आज हम बात करेंगे उनके परिवार की लेकिन सबसे पहले देखिये बेंगलुरु में बुधवार को हुए उनके वेडिंग रिसेप्शन की एक तस्वीर! 

यह भी पढ़ें: जूही चावला और आमिर ख़ान के बीच है ये स्पेशल Kiss कनेक्शन

आज हम आपको मिलवायेंगे रणवीर सिंह के परिवार से। साथ ही देखेंगे रणवीर सिंह के बचपन की कुछ दुर्लभ तस्वीरें भी। रणवीर सिंह अपने पिता जगजीत सिंह भवनानी के बेहद करीब हैं। रणवीर को उनके पिता का सपोर्ट हमेशा से मिलता रहा है। इस तस्वीर में आप उनके पापा को देख सकते हैं। रणवीर के पिता भी बेहद स्टाइलिश हैं! 

रणवीर के बचपन की एक और तस्वीर आप यहां देख सकते हैं। इस तस्वीर में वो अपने पापा और दादा के साथ नज़र आ रहे हैं! यह तस्वीर रणवीर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

रणवीर की मां का नाम अंजु भवनानी है। रणवीर सिंह ने अपने नाम से भवनानी हटा दिया था क्योंकि उनके मुताबिक उससे उनका नाम कुछ ज्यादा ही लंबा हो रहा था। आप देख सकते हैं बेटे की शादी के बाद रणवीर की मॉम ने भी मेहंदी लगा रखी है! 

मॉम और डैड के अलावा रणवीर अपनी दीदी के बेहद करीब हैं। एक बार उन्होंने मजाकिया लहजे में ये कहा भी था कि मेरी दो मां हैं। उन्होंने अपनी मां अंजु भवनानी को अपनी बड़ी मम्मी और दीदी रितिका को लिटिल मॉम कहा था। मीडिया से बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा भी है कि उनकी दीदी रितिका से उन्हें इतना प्यार मिला कि वो बिगड़ गए हैं। रणवीर ने यह भी बताया कि लोग उनके दांतों की बहुत तारीफ करते हैं और उनके दांत इतने अच्छे इसलिए भी हैं क्योंकि उनकी दीदी रितिका ने बचपन में उन्हें खूब सारी चॉकलेट्स खिलाई हैं!

पिछले साल राखी के मौके पर रणवीर सिंह ने अपनी बहन के साथ यह तस्वीर सोशल साइट्स पर शेयर की थी। रणवीर बताते हैं कि जब वो अमेरिका में रह कर पढ़ाई कर रहे थे तब उनकी दीदी उन्हें राखी के साथ टीका और चावल (अक्षत के लिए) भी भेजा करती थीं। इतना ही नहीं उनकी दीदी उन्हें मिठाई के लिए डॉलर्स में रुपये भी भेजती थीं।

लगता है रणवीर को बचपन से ही अपनी फिटनेस का ध्यान रखना आ गया था। रणवीर के बचपन की इस तस्वीर में आप उन्हें जिम में कुछ यूं मगन देख सकते हैं!

यह भी पढ़ें: अपने नाम का टी शर्ट पहन घुड़सवारी को निकले सैफ़-करीना के नन्हें नवाब तैमूर, देखें तस्वीरें

बहरहाल, यह कहा जा सकता है कि रणवीर सिंह एक फैमिली मैन हैं और उनका परिवार ही उनकी ताकत है!

chat bot
आपका साथी