Box Office: 'सिम्बा' नहीं बना सका कमाई का यह रिकॉर्ड, क्या 'गली बॉय' करेगा धमाका?

इंतज़ार इस बात का भी है कि भंसाली और रोहित को उनके करियर की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्में दे चुके रणवीर क्या ज़ोया को भी उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फ़िल्म देंगे?

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 12:05 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 08:25 AM (IST)
Box Office: 'सिम्बा' नहीं बना सका कमाई का यह रिकॉर्ड, क्या 'गली बॉय' करेगा धमाका?
Box Office: 'सिम्बा' नहीं बना सका कमाई का यह रिकॉर्ड, क्या 'गली बॉय' करेगा धमाका?

मुंबई। रणवीर सिंह की 'गली बॉय' 14 फरवरी को रिलीज़ हो गयी है और फ़िल्म को समीक्षकों ने अच्छी रेटिंग्स दी हैं। वैलेंटाइन डे होने की वजह से दर्शकों के बीच भी फ़िल्म को लेकर काफ़ी उत्साह बताया जा रहा है। ऐसे में गली बॉय से अच्छी ओपनिंग लेने की उम्मीद हो गयी है।

ज़ोया अख़्तर निर्देशित फ़िल्म में आलिया भट्ट फ़ीमेल लीड रोल में हैं। रणवीर के लिए ₹200 करोड़ क्लब में पहुंचने का यह हैट्रिक चांस है। ख़ासकर, सिम्बा की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद रणवीर से अपेक्षाएं बढ़ गयी हैं।सिम्बा पिछले साल 28 दिसम्बर को रिलीज़ हुई थी और इसको लेकर इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच काफ़ी हाइप थी, जिसके चलते जिसके चलते फ़िल्म ने ₹20.72 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी, जबकि ओपनिंग वीकेंड में ही 'सिम्बा' का बॉक्स कलेक्शन ₹75 करोड़ हो चुका था। वहीं पहले हफ़्ते में सिम्बा ने ₹150.81 करोड़ का बिज़नेस कर लिया। 7 फरवरी को फ़िल्म की रिलीज़ के 6 हफ़्ते पूरे कर लिये थे और कुल नेट कलेक्शन ₹240.22 करोड़ हो चुका है। सिम्बा 250 करोड़ का पड़ाव छूने से चूक गयी है।

अगर हफ़्ता-दर-हफ़्ता सिम्बा के कलेक्शंस देखें तो इस प्रकार हैं- 

पहला हफ़्ता- ₹150.81 करोड़ दूसरा हफ़्ता- ₹61.62 करोड़ तीसरा हफ़्ता- ₹20.06 करोड़ चौथा हफ़्ता- ₹6.19 करोड़ पांचवां हफ़्ता- 1.20 करोड़ छठा हफ़्ता- ₹34 लाख 

'सिम्बा' के ज़रिए रणवीर सिंह ने पहली बार रोहित शेट्टी के निर्देशन में काम किया और पहली ही बार उन्होंने पुलिस की वर्दी पहनी। फ़िल्म में रणवीर के किरदार का नाम संग्राम भालेराव था, जो सिंघम का ट्विस्टेड वर्ज़न दिखाया गया था। सिंघम जहां ईमानदार और उसूल पसंद पुलिस अफ़सर है, वहीं सिम्बा भ्रष्ट। यूनिफॉर्म को वो पैसा कमाने का ज़रिया मानता है। सिम्बा में सारा अली ख़ान फ़ीमेल लीड में थीं। दीपिका पादुकोण से शादी के बाद रणवीर की यह पहली रिलीज़ थी। ख़ास बात यह है कि सिम्बा निर्देशक रोहित शेट्टी की बॉक्स ऑफ़िस पर सबसे सफल फ़िल्म बनी। इससे पहले तक शाह रुख़ की चेन्नई एक्सप्रेस रोहित की सबसे सफल फ़िल्म थी, जिसने ₹227.13 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

इससे पहले 2018 के जनवरी महीने में रणवीर सिंह की 'पद्मावत' आयी थी, जिसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। इस फ़िल्म में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर ने रणवीर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। रणवीर जहां, दिल्ली सल्तनत के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के रोल में थे, वहीं दीपिका चित्तौड़गढ़ की रानी पद्मावती के किरदार में थीं, जबकि शाहिद उनके पति महारावल रतन सिंह के रोल में नज़र आये। इस फ़िल्म में भी सारी लाइमलाइट रणवीर ही लूट ले गये। खिलजी के किरदार में लोगों ने रणवीर को ख़ूब पसंद किया था। पद्मावत ने ₹300.26 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था। निर्देशक भंसाली की यह सबसे बड़ी सफलता बनी। इससे पहले भंसाली की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बाजीराव मस्तानी थी, जिसने ₹184 करोड़ का कलेक्शन किया था। संयोग से इस फ़िल्म में भी रणवीर और दीपिका ही लीड रोल्स में थे।

अब सबकी नज़रें इस बात पर हैं कि पद्मावत और सिम्बा की कामयाबी को 'गली बॉय' कितना आगे लेकर जाती है? दिलचस्प बात यह है कि ज़ोया और रणवीर की यह दूसरी फ़िल्म है। पहली बार रणवीर ने ज़ोया की 'दिल धड़कने दो' में काम किया था। 2015 में आयी 'दिल धड़कने दो' ने ₹76.88 करोड़ का कलेक्शन किया था और फ़ायदे में रही थी।

इंतज़ार इस बात का भी है कि भंसाली और रोहित को उनके करियर की सबसे बड़ी हिट दे चुके रणवीर क्या ज़ोया को भी उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फ़िल्म देंगे? ज़ोया की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म 'ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा' है, जिसने ₹90 करोड़ का कलेक्शन किया था और फ़ायदे में रही थी। 

chat bot
आपका साथी