Ranveer Singh ने पहली बार शॉवर लेते हुए शेयर कीं तस्वीरें, 6 पैक एब्स देख फैंस के उड़े होश

रणवीर को इंडस्ट्री में उन स्टार्स की लिस्ट में गिना जाता है जो फिल्मों में अपने रोल के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं। वह अपने लुक ट्रांसफॉर्म करने के लिए जाने जाते हैं। रणवीर से अपने नए ट्रांसफॉर्म लुक से फैंस को इंप्रेश करने में कामयाब रहे हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 12:04 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 12:04 PM (IST)
Ranveer Singh ने पहली बार शॉवर लेते हुए शेयर कीं तस्वीरें, 6 पैक एब्स देख फैंस के उड़े होश
Photo Credit : Ranveer Singh Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हमेशा ही अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनका हर स्टाइल देखते ही देखते फैंस के बीच वायरल हो जाता है। रणवीर को इंडस्ट्री में उन स्टार्स की लिस्ट में गिना जाता है जो फिल्मों में अपने रोल के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं। वह अपने लुक ट्रांसफॉर्म करने के लिए जाने जाते हैं। ​इसी बीच एक बार फिर से रणवीर से अपने नए ट्रांसफॉर्म लुक से फैंस को इंप्रेश करने में कामयाब रहे हैं। उनका न्यू लुक चर्चा में आ गया है। एक्टर की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायलर हो रही है। इस तस्वीरों में एक्टर का मस्कुलर अंदाज देखर फैंस भरभर कर कमेंट्स कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई सारी लेटेस्ट लुक की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में रणवीर का मस्कुलर अंदाज फैंस खास तौर पर फीमेल फैंस को दीवाना बना रहा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह शर्टलेस नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने अपने गले में एक काला धागा बांध रखा है। वहीं उनकी बॉडी और स्टाइल देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

वहीं रणवीर अपनी कुछ तस्वीरों में शॉवर के नीचे नहाते दिखाई दे रहे हैं। सिर के ऊपर हाथ रखकर उनका पोज देने का अंदाज वाकई बेहद खास है। इस तस्वीर में उनके बड़े बाइसेप्स और चेस्ट मसल्स दिख रहे हैं। एक्टर की ये तस्वीरें कुछ ही वक्त में सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई हैं। वहीं फैंस इस पर कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस हार्ट और फायर इमोजी बनाकर सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'सूर्यवंशी' और '83' में काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा वह जल्द ही फिल्म 'जयेश भाई जोरदार' में भी दिखाई देंगे। 'सूर्यवंशी' में वह जहां पुलिस ऑफिसर सिंबा का किरदार निभा रहे हैं। वहीं '83' में उन्होंने कपिल देव का रोल किया है। '83' में रणवीर के साथ उनकी पत्नी यानी दीपिका पादुकोण भी एक बार फिर स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। वहीं 'सर्कस' की शूटिंग फिलहाल चल रही है। 'सर्कस' को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। साथ ही एक्टर एक बार फिर से आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में साथ काम करते नजर आएंगे।

chat bot
आपका साथी