Ranveer Singh की फिल्म ‘83’ की रिलीज डेट का एलान, क्रिसमस पर रिलीज होगी कपिल देव की बायोपिक

अभिनेता रणवीर सिंह की मोस्टअवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 की रिलीज का एलान हो गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कपिल देव की बायोपिक को इस साल 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 03:59 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 03:59 PM (IST)
Ranveer Singh की फिल्म ‘83’ की रिलीज डेट का एलान, क्रिसमस पर रिलीज होगी कपिल देव की बायोपिक
Ranveer Singh film '83' release date announced. photo source @ranveersingh instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना का प्रकोप जैसे-जैसे कम हो रहा है उसके बाद से ही फिल्मों की नई रिलीज डेट का एलान भी हो रहा है। अब अभिनेता रणवीर सिंह की मोस्टअवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 की रिलीज का एलान हो गया है। इस फिल्म को पहले पिछले साल 2020 में क्रिसमस के दिन रिलीज किया जाना था। लेकिन देश लगातार कोरोना के मामलों में हो रही वृद्धि के चलते फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया था। फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी फिल्म निर्माताओं ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर दी हैं।

उसी तस्वीर को अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है, जिसमें वो अपने टीम के सदस्यों के साथ जीत की खुशी मनाते दिख रही हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘ये वक्त है क्रिकेट विश्वकप का। 83 इस क्रिसमस पर सिनेमाघरों में आ रही है। हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।’ रणवीर की इस फोटो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही सेलेब्स कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

आपको बता दें कि फिल्म 83 साल 1983 विश्वकप विजेता भारतीय टीम के कैप्टन कपिल देव की बायोपिक है, जिसमें रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देवी का रोल प्ले कर रही हैं।

वहीं दिव्यांग ठक्कर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म जयेश भाई जोरदार की रिलीज डेट का एलान हो चुका है। इसकी जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। फिल्म जयेश भाई जोरदास को 25 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में अभिनेता एक गुजराती व्यक्ति की भूमिका में नजर आएगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री शलिनी पांडे अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। इनके अलावा फिल्म में बोमन ईरानी और रत्न पाठक शाह भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी में एक्टर अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म को इस साल दिवाली पर रिलीज किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी