रणवीर-दीपिका की सगाई में हुई खूब मस्ती, रणवीर ने किया रोमांटिक धमाल

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इटली में 14 नवंबर को दोनों की शादी सम्पन्न हुई।

By Rahul soniEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 04:38 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 09:31 AM (IST)
रणवीर-दीपिका की सगाई में हुई खूब मस्ती, रणवीर ने किया रोमांटिक धमाल
रणवीर-दीपिका की सगाई में हुई खूब मस्ती, रणवीर ने किया रोमांटिक धमाल

आर. कुमार गुप्ता, मुंबईl बॉलीवुड के गलियारों में कुछ समय से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर खूब धूम है। दोनों की सगाई हुई और 14 नवंबर को शादी भी हो चुकी है। सगाई के दौरान संगीत कार्यक्रम में खूब धमाल हुआ जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

13 नवंबर की रात को हुई दीपिका और रणवीर की सगाई और मेहंदी के दौरान दोनों ने जमकर मस्ती की थी। सूत्र बताते हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की मेहंदी के दौरान दीपिका अपने हाथों में मेहंदी लगा रही थी और रणवीर सिंह की यह ड्यूटी लगी थी कि वह दीपिका पादुकोण को खाना खिलाएंगे। लेकिन रणवीर सिंह ने इसमें रोमांस का तड़का डालते हुए दीपिका पादुकोण से खाना खिलाने के पहले एक किस मांग लिया। जिसके बाद रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को किस मांगते हुए टीज करना शुरू कियाl दीपिका पादुकोण ने उनके इरादों को भापते हुए उन्हें पहले खाना खिलाने के लिए कहा और जिसके बाद उन्हें किस देने की बात कहीl इस प्रकार दोनों मेंहदी कार्यक्रम के दौरान रोमांटिक नजर आए। 

इसके अलावा रणवीर सिंह ने उनके संगीत और सगाई को यादगार बनाने में कोई कसर न छोड़ते हुए उन्होंने सगाई व संगीत के दौरान ढोल अपने गले में डाल लिया और ढोल बजाते नाचने लगे। इसके बाद वहां पर उपस्थित अतिथियों से भी उन्होंने कई गानों पर नचायाl वह दीपिका पादुकोण के पास गए और वहां जाकर भी उन्होंने ढोल बजाकर दीपिका पादुकोण को खुश किया और फिर दीपिका पादुकोण शर्मा गईl 

दीपिका और रणवीर 14 नवंबर को कोंकणी साउथ इंडियन स्टाइल में शादी हुई। वहीं रणवीर के सिंधि रिति रिवाज से 15 नवंबर को शादी की रस्म पूरी की जायेगीl खबर है कि दीपिका आज अपनी शादी पर कांजीवरम साड़ी पहनी थी। वहीं रणवीर सिंह भी पारंपरिक दक्षिण परिधान में नजर आए। 

यह भी पढ़ें: शाहरुख़ खान ने बेटी ‘सांवली’ सुहाना को लेकर कह दी ये बड़ी बात

यह भी पढ़ें: दीपिका की जिंदगी में हो गयी रणवीर की आॅफिशियल एंट्री, सगाई संपन्न

chat bot
आपका साथी