बहन रितिका की पार्टी में रणवीर और दीपिका का दिल खलीबली हुआ, हुआ खूब धमाल

दोनों कितनी मस्ती कर रहे हैं, इसकी झलक आप इन तस्वीरों और वीडियो में देख सकते हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Sun, 25 Nov 2018 12:11 PM (IST) Updated:Sun, 25 Nov 2018 12:11 PM (IST)
बहन रितिका की पार्टी में रणवीर और दीपिका का दिल खलीबली हुआ, हुआ खूब धमाल
बहन रितिका की पार्टी में रणवीर और दीपिका का दिल खलीबली हुआ, हुआ खूब धमाल

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अभी सेलेब्रेशन के ही मूड में हैं। बेंगलुरु रिस्पेशन के बाद अब मुंबई में जश्न का माहौल शुरू हो चुका है। शनिवार को रणवीर की बहन रितिका ने भाई और भाभी के लिए एक खास पार्टी का आयोजन मुंबई के एक होटल में किया था।

खास बात यह रही कि भाभी और भैया के लिए खास तैयारी की गई थी और पूरे जश्न के माहौल को पर्सनल तरीके से सजाया गया था। रितिका ने नए दूल्हा दुल्हन के लिए उनकी पसंद का केक बनवाया था तो एक खास मैट रणवीर और दीपिका की तस्वीर से सजाया गया था। केक को पूरी तरह से रणवीर और दीपिका की पसंद के रूप में तैयार किया गया था। रणवीर और दीपिका के परिधानों में ड्रेस कार्डिनेशन पार्टी में भी नज़र आया।

रणवीर ने जहां बिल्कुल अलग तरह की शेरवानी पहन रखी थी। वहीं दीपिका ने रेड रंग का लहंगा पहन रखा था। साथ ही सिर पर प्यारा सा टियारा बांध रखा था। रेड कलर के लहंगे में वह पूरी तरह से राजकुमारी नज़र अा रही थीं। रणवीर के इस पार्टी के आऊटफिट में उनकी आंखों का सूरमा चर्चे का विषय बना हुआ है।

खबर है कि दीपिका और रणवीर ने पूरी रात जम कर डांस किया है। रणवीर वैसे भी दूसरों और दोस्तों की शादी में डांस करने और धूम मचाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में मौका उनकी शादी का है तो उन्होंने कितना एंजॉय किया होगा इसका अनुमान लगा सकते हैं।

📷| Ranveer Singh dancing at his wedding party in Mumbai 💗

-

🤤💗💗💗💗 pic.twitter.com/ca9ae3AYsx — RanveerSingh TBT💗 (@RanveerSinghtbt) November 24, 2018

खबर है कि रणवीर ने खलबली गाने पर जम कर डांस किया है। तो दोनों ने मिलकर दीवानी मस्तानी और राम लीला के गानों पर भी जम कर डांस किया। दोनों कितनी मस्ती कर रहे हैं, इसकी झलक आप इन तस्वीरों और वीडियो में देख सकते हैं। बहन रितिका ने केक का थीम कुछ ऐसा चुना है, जिसमें उन्होंने दीपिका रणवीर की फिल्मों का कोलाज बनाया है तो दूसरी तरफ एक केक मूवी ऑफ लाइफ के नाम से भी कस्टमाइज़ कराया है, जिसमें लिखा है मूवी फॉर लाइफ दीपवीर और साथ ही दोनों की शादी की तारीख भी लिखी गई है।

यह भी पढ़ें: भारत की सबसे खर्चीली फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही कमा लिए इतने करोड़

chat bot
आपका साथी