रॉकी और रानी के सेट से वायरल हुईं रणवीर और आलिया की तस्वीरें, करण जौहर के साथ देते दिखे पोज

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर फैंस के बीच चर्चा में हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वो फिल्म निर्देशन के साथ नजर आ रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 01:33 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 01:33 PM (IST)
रॉकी और रानी के सेट से वायरल हुईं रणवीर और आलिया की तस्वीरें, करण जौहर के साथ देते दिखे पोज
Ranveer Singh and Alia Bhatt Pictures went viral from sets of Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani.

नई दिल्ली, जेएनएन। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर फैंस के बीच चर्चा में हैं। फिल्म में रणवीर सिंह रॉकी तो आलिया रानी के किरदार में नजर आएंगी। इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वो फिल्म निर्देशन के साथ नजर आ रहे हैं।

आलिया और रणवीर की इन तस्वीरों के रणवीर सिंह के फैन पेज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों ट्विटर पर शेयर कर फैन ने दावा किया है कि ये तस्वीरें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट की हैं। तस्वीर में आलिया भट्ट ट्रेडिशनल लुक फॉलो करते हुए कलर फुल साड़ी पहनने फिल्म निर्देशक करण जौहर और अभिनेता रणवीर के साथ पोज देती दिख रही हैं। तो वही इस फोटो में रणवीर सिंह जीन्स पहने हुए हैं और उन्होंने शॉल भी ओढ़ा हुआ है। इस फोटो में सभी लोग बेहद खुश दिख रहे हैं।

EXCLUSIVE • Ranveer Singh and Alia Bhatt on the sets of Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani 😍#RanveerSingh #AliaBhatt #RRKPK pic.twitter.com/Y2SS0BLPeX

— 𝗥𝗮𝗻𝘃𝗲𝗲𝗿 𝗦𝗶𝗻𝗴𝗵 𝗡𝗲𝘄𝘀 📰 (@RanveerNews) November 22, 2021

हाल ही में दिल्ली के सेट से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आलिया और रणवीर सेट से अपनी कार की ओर जाते हुए हाथ हिला कर फैंस का अभिवादन कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह रॉकी और आलिया भट्ट रानी के लीड किरदार में नजर आने वाले हैं। आलिया और रणवीर सिंह की जोड़ी दूसरी बार स्क्रीन पर नजर आएगी। इससे पहले इस जोड़ी को साल 2019 में रिलीज हुई जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ में देखा गया था। फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखा है। इस फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी अहम किरदार में प्ले करती नजर आएगी।

chat bot
आपका साथी