रानू मंडल के बचाव में उतरे फैंस, बोले-माना मेकअप ठीक नहीं था, पर मजाक उड़ाना सही नहीं

रानू मंडल के ओवर मेकअप का मजाक उड़ाया जा रहा है। रानू मंडल का मजाक उड़ाने वाले मीम्स खूब वायरल हो रहे हैं। अब रानू मंडल के फैंस उनके बचाव में उतर आए हैं।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 11:53 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:26 PM (IST)
रानू मंडल के बचाव में उतरे फैंस, बोले-माना मेकअप ठीक नहीं था, पर मजाक उड़ाना सही नहीं
रानू मंडल के बचाव में उतरे फैंस, बोले-माना मेकअप ठीक नहीं था, पर मजाक उड़ाना सही नहीं

नई दिल्ली, जेएनएन। रानू मंडल इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। उनके ओवर मेकअप और सजने-धजने का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। उनका मजाक उड़ाने वाले मीम्स खूब वायरल हो रहे हैं। अब रानू मंडल के फैंस उनके बचाव में उतर आए हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया, उन्हें ट्रोल मत कीजिए। वह यह डिजर्व नहीं करती हैं। एक यूजर नाजिया ने ट्वीट किया, लोग रानू मंडल के मेकअप को लेकर ट्वीट कर रहे हैं। सच में बेरोजगारी कितनी बढ़ गई हैं। वहीं यूजर मोनिका ने लिखा, हर कोई रानू मंडल का मजाक उड़ा रहा है। याद रखें कि कोई अपना लुक नहीं बदल सकता है। पर आप लॉजिकली बोल सकते हैं। एक अन्य ट्विटर यूजर जसमीत ने लिखा, मैं मानती हूं कि मेकअप खराब था, लेकिन यह मेकअप करने वाले की गलती थी। 

Everyone making fun of #RanuMandal please remember that one can’t change their looks,but you can certainly choose to speak logically & with kindness whilst judging her.Being in the public eye & under a scanner while she herself is a WIP ain’t easy for an adult. Cut her some slack— Monica Jasuja (@jasuja) November 16, 2019

#RanuMandal

Ok so first of all u guys really love to troll someone else....cool bcz it will only affect on their mind and yes bollywood need to understand that natural beauty is the best but dont troll her she dont deserves it

— AdeebaloveBTS (@AdeebaloveB) November 17, 2019

What's with Ranu Mondal memes?

Woman gets to live the time of her life after an eternity. I accept the makeover is a disaster but that's the makeup artist's fault. She looks happy.

Not everything is a meme material.

— JeSuisJasmeet (@Distilledwoman) November 16, 2019

मेकअप का खूब उड़ा है मजाक

रेलवे स्टेशन पर रहने वाली रानू मंडल कुछ महीनों पहले अपने गाने की वजह से सुर्खियों में आई थीं। उन्हें हिमेश रेशमिया के साथ प्लेबैक सिंगिंग का भी मौका मिला। रानू मंडल अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो हेवी मेकअप किए हुए नजर आ रही हैं। मेकअप देखने में अच्छा नहीं लग रहा था। फिर क्या सोशल मीडिया पर उनके हैवी मेकअप का मजाक उड़ने लगा। लोग उनके फनी और भद्दे मीम्स बनाने लगे।

Girls use Multani mitti 😇#ranumondal #RanuMandal pic.twitter.com/W7j28CtTGo— Arvind kumar (@arvindsirlko) November 16, 2019

#ranumondal after doing makeup to audiance 🤣 pic.twitter.com/X9NbCqxWzA— Avinash Raj (@theavinashraj) November 16, 2019

#RanuMandal is ready to play the role of The nun biopic ❤️ pic.twitter.com/hnwyLkxyqi— Shubham Waghmare🇮🇳 (@swaghmare12) November 16, 2019

Touch me not. Touch me not

Before 2019. After 2019.#RanuMandal pic.twitter.com/Gpx0JUzGhp— dilli ki billi (@teratudekhna) November 7, 2019

#RanuMandal

Who did this?😂😂 pic.twitter.com/aOic88zN6Z— BekaarAadmi🚶 (@RealFun14) November 17, 2019

फैंस को डांटने की भी हुई थी आलोचना

कुछ दिनों पहले भी रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में रानू एक महिला फैन को सेल्फी के लिए पूछने पर डांटती हुई नजर आई थीं। उस वक्त भी रानू मंडल की काफी आलोचना हुई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में हिमेश रेशमिया के साथ रानू मंडल का 'आशिकी में तेरी गाना रिलीज हुआ है। 

 

View this post on Instagram

Social | Don't touch me; I'm celebrity now. #ranumondal #Kolkata #Bollywood #bollywoodfashion #bollywoodnews #bollywoodcelebrity #Mumbai #Filmcity #IndianHistoryLive

A post shared by Indian History Pictures (@indianhistorylive) on Nov 3, 2019 at 11:32pm PST

chat bot
आपका साथी