मुंबई में हुई दुष्कर्म की दहलाने वाली घटना से प्रेरित है रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2', यंग विलेन से होगा सामना

Mardaani 2 Shows Heinous Crimes Against Women मर्दानी 2 में रानी एक बार फिर पुलिस अफ़सर के किरदार में हैं। रानी का किरदार पुलिस अधीक्षक शिवानी शिवाजी रॉय का है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 11:06 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 11:22 AM (IST)
मुंबई में हुई दुष्कर्म की दहलाने वाली घटना से प्रेरित है रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2', यंग विलेन से होगा सामना
मुंबई में हुई दुष्कर्म की दहलाने वाली घटना से प्रेरित है रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2', यंग विलेन से होगा सामना

नई दिल्ली, जेएनएन। रानी मुखर्जी की अपकमिंग फ़िल्म 'मर्दानी 2' की कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। 'मर्दानी 2' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि फ़िल्म की कहानी कोटा शहर में सेट की गयी है, मगर मेकर्स ने कहानी गढ़ने में ऐसी कई घटनाओं को रेफरेंस के तौर पर लिया है, जिनमें महिलाओं के ख़िलाफ़ आपराधिक घटनाओं को बेहद कम उम्र के युवकों ने अंजाम दिया। 

ऐसी घटनाओं में मुंबई की शक्ति मिल्स में हुई यौन दुष्कर्म की एक जघन्य घटना भी शामिल है, जिसने पूरे देश को हिला दिया था। फ़िल्म के लेखक-निर्देशक गोपी पुथरन के मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे मामले से लेकर शक्ति मिल्स केस तक और कई अन्य मामले मर्दानी 2 की स्क्रिप्ट की रीढ़ हैं। लेखक का कहना है कि मर्दानी 2 की कहानी हार्ड हिटिंग है और इसे असलियत के नज़दीक रखा गया है। ऐसे में देश में होने वाली घटनाओं से समानता सम्भव है।

गोपी पुथरन कहते हैं, "अगर आप हमारे देश में महिलाओं के साथ होने वाले जघन्य अपराधों के साथ समानताएं पा रहे हैं, तो ऐसा इसलिए है क्योंकि मर्दानी 2 एक फिल्म के रूप में दर्शकों के लिए समाज का एक आइना है। किशोरों द्वारा महिलाओं के खिलाफ किए गए हिंसक अपराध बढ़ रहे हैं और मर्दानी 2 की कथानक ऐसी घटनाओं से प्रेरित है, जिन्होंने हमारे देश को हिलाकर रख दिया है।''

पुथरन कहते हैं कि यह हर किसी को यह दिखाने का हमारा तरीका है कि वास्तव में हमारे आसपास क्या हो रहा है और हर किसी को अपनी आंखें खुली रखने के लिए कहने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि खतरा हमारे आसपास है। हमें सतर्क और सजग और बेहद सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि अपराधी को उसकी उम्र के कारण पहचाना नहीं जा सकता है।

She's back. She's unstoppable. She is Shivani Shivaji Roy. The chase begins again. #Mardaani2Trailer OUT NOW. #RaniMukerji #GopiPuthran @Mardaani2 #SheWontStop pic.twitter.com/qTDtkV6im2— Yash Raj Films (@yrf) November 14, 2019

'मर्दानी 2' फ़िल्म में रानी एक बार फिर तेज़-तर्रार और कर्मठ पुलिस अफ़सर के किरदार में हैं। उनके किरदार का नाम पुलिस अधीक्षक शिवानी शिवाजी रॉय है। रानी का सामना इस बार कम उम्र के खतरनाक विलेन से है। 'मर्दानी 2' में विशाल जेठवा विलेन के किरदार में नज़र आएंगे, जिन्होंने टीवी शोज़ में काम किया है। 'मर्दानी 2' दिसम्बर में 13 तारीख़ को रिलीज़ होगी।

chat bot
आपका साथी