मी टू अभियान की धज्जियां उड़ाते हुए रणबीर ने राजकुमार हिरानी का किया धन्यवाद, बताया अच्छा व्यक्ति

संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म संजू का निर्देशन राज कुमार हिरानी ने किया था जिसमें रणबीर कपूर ने संजय दत्त की भूमिका निभाई थी।

By Rahul soniEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 06:59 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 12:18 PM (IST)
मी टू अभियान की धज्जियां उड़ाते हुए रणबीर ने राजकुमार हिरानी का किया धन्यवाद, बताया अच्छा व्यक्ति
मी टू अभियान की धज्जियां उड़ाते हुए रणबीर ने राजकुमार हिरानी का किया धन्यवाद, बताया अच्छा व्यक्ति

मुंबईl राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म संजू के लिए रणबीर कपूर को हाल ही में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। इस मौके पर इस पुरस्कार को स्टेज पर आए रणबीर कपूर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए निर्देशक राजकुमार हिरानी का नाम लेते हुए उनका धन्यवाद किया। इसके बावजूद कि राजू हिरानी पर मी टू कैंपेन के तहत आरोप लगे हैं।

दरअसल, मी टू कैंपेन के तहत कई बड़े फिल्मी सितारों पर आरोप लगे जिसमें एक नाम राज कुमार हिरानी का भी है। अभी तक जिनके उपर आरोप लगे हैं उनके साथ फिल्मी सितारे काम नहीं कर रहे और न ही उनको लेकर बात कर रहे हैं। लेकिन रणबीर कपूर इसके विपरीत राज कुमार हिरानी की तारीफ करते नजर आए। हाल ही में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में जब रणबीर कपूर को जब सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब मिला तो उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए राजू हिरानी की तारीफ की। रणबीर कपूर ने फिल्म निर्देशक राजकुमार हीरानी का नाम लेते हुए न सिर्फ उन्हें धन्यवाद दिया, बल्कि एक अच्छा व्यक्ति और एक अच्छा फिल्म निर्देशक भी बतायाl

गौरतलब है कि राजकुमार हिरानी का नाम मी टू अभियान के अंतर्गत आया था, जिसमें एक महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया थाl अभी भी राजकुमार हिरानी का नाम उन पर लगे आरोपों से मुक्त नहीं हुआ हैl

आपको बता दें कि, हाल ही में संपन्न हुई ऑस्कर सेरेमनी में रामी मालिक ने जब बोहेमिया राउडी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार जीता थाl तब उन्होंने फिल्म निर्देशक ब्रायन सिंगर का नाम मी टू अभियान के अंतर्गत आने के चलते बिल्कुल भी नहीं लिया थाl वही रणबीर कपूर ने इसे पूरी तरह अनदेखा करते हुए निर्देशक राजू हिरानी की पीठ थपथपाई हैl

रणबीर कपूर से जुड़े सूत्र बताते हैं कि रणबीर कपूर राजकुमार हिरानी पर लगे आरोपों से खुद को दूर रखते हुए उनके साथ दोबारा काम करने के लिए आतुर हैंl गौरतलब है कि फिल्म हाउसफुल 4 से साजिद खान को इसलिए निकाल दिया गया था क्योंकि उनका नाम मी टू अभियान के अंतर्गत आया था और कई महिलाओं ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था लेकिन जब राजकुमार हीरानी का नाम आया तब मी टू अभियान के प्रणेताओं ने चुप्पी साध लीl 

chat bot
आपका साथी