Riddhima Kapoor on COVID19: रणबीर कपूर और नीतू कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर झूठी, रिद्धिमा कपूर ने बताई सच्चाई

Riddhima Kapoor on COVID19 रणबीर कपूर और नीतू कपूर के कोविड 19 पॉजिटिव होने की खबर का संज्ञान लेते हुए रिद्धिमा कपूर ने इसपर अपनी सफाई दी हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 01:50 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 08:35 AM (IST)
Riddhima Kapoor on COVID19: रणबीर कपूर और नीतू कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर झूठी, रिद्धिमा कपूर ने बताई सच्चाई
Riddhima Kapoor on COVID19: रणबीर कपूर और नीतू कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर झूठी, रिद्धिमा कपूर ने बताई सच्चाई

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर एक और खबर आने लगी कि फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर, उनकी मां नीतू कपूर और फिल्म निर्देशक करण जोहर को भी कोरोना हो गया हैंl इस खबर में यह भी दावा किया गया कि रिद्धिमा कपूर द्वारा आयोजित इस पार्टी में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा भी मौजूद थेl यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गईl इसके बाद इस बात का संज्ञान लेते हुए रिद्धिमा कपूर ने इसपर अपनी सफाई दी हैंl

रिद्धिमा कपूर ने वायरल हो रहे इस मैसेज के साथ इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया, 'ध्यान खींच रहे हों? कम से कम इसकी सत्यता जांच लेतेl हम स्वस्थ है और तंदुरुस्त हैंl अफवाहें फैलाना बंद करेंl'

 

View this post on Instagram

Attention seeking ??? Least verify/ clarify ! We are fit We are good ! Stop spreading rumours ! #lunatics

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on Jul 11, 2020 at 12:31pm PDT

गौरतलब है कि मुंबई में कोरोना तेजी से फैला है और अभी भी यह काबू में नहीं आया हैंl बिग बी अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने खुद ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी लोगों को दीl वहीं ऐश्वर्या और जया बच्चन की रिपोर्ट अभी नेगेटिव आई हैंl अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया हैंl उनकी सेहत स्थिर बताई जा रही हैंl अमिताभ बच्चन ने पिछले 10 दिनों में उनके संपर्क में आए लोगों से भी अपना कोरोना का टेस्ट कराने की अपील की हैंl 

Earlier today both my father and I tested positive for COVID 19. Both of us having mild symptoms have been admitted to hospital. We have informed all the required authorities and our family and staff are all being tested. I request all to stay calm and not panic. Thank you. 🙏🏽— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) July 11, 2020

इस बीच मुंबई में फिल्म अभिनेत्री रेखा के बंगले को कोरोना के चलते सील कर दिया हैंl उनके एक सिक्यूरिटी गार्ड का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया हैंl बीएमसी ने एरिया को अच्छी तरह से सैनीटाइज भी किया हैंl मुंबई में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा हैंl अमिताभ बच्चन लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में हैंl उनपर नजर रखी जा रही हैंl लोगों और फैंस को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह जल्दबाजी या उत्साह में कोई ऐसी चीज ना कर देंl जिससे अफवाह फैलने का डर बना रहता हैंl 

chat bot
आपका साथी