Ranbir Kapoor Birthday Pics: मां नीतू कपूर ने तस्वीरें शेयर कर इस बात के लिए की बेटे की तारीफ़

Ranbir Kapoor Birthday Inside Pics रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने भी एक तस्वीर शेयर करके 38वें जन्मदिन की बधाई दी। रणबीर की कज़िन करीना कपूर ने उनके बचपन की एक तस्वीर शेयर करके जन्मदिन की मुबारकबाद दी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:24 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 07:34 AM (IST)
Ranbir Kapoor Birthday Pics: मां नीतू कपूर ने तस्वीरें शेयर कर इस बात के लिए की बेटे की तारीफ़
रणबीर कपूर और नीतू सिंह। (फोटो- इंस्टाग्राम)

नई दिल्ली, जेएनएन। 28 सितम्बर को कपूर ख़ानदान के चिराग रणबीर कपूर ने उम्र का 38वां पड़ाव पार कर लिया। रणबीर के जन्मदिन का जश्न परिवार ने मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में भी पोस्ट कीं। मॉम नीतू कपूर ने रणबीर की फोटो शेयर करके उनकी तारीफ़ भी की। 

इंस्टाग्राम पर नीतू ने केक और कैंडल के साथ रणबीर की फोटो शेयर करके लिखा- ''बिना आशीर्वाद के जन्मदिन पूरे नहीं होते। मैं लोगों की भावनाओं की गहरी समझ के लिए उसे रोज़ आशीर्वाद देती हूं। वो बिना किसी प्रयास के अपने आस-पास मौजूद लोगों को सुरक्षित महसूस करवाता है।'' पापा ऋषि कपूर के निधन के बाद रणबीर का यह पहला बर्थडे है। ऋषि कपूर ने इसी साल अप्रैल में इस दुनिया को अलविदा कहा था। 

 

View this post on Instagram

Birthdays are not complete without blessings !! I bless him everyday for his deep understanding of pp le ‘s emotions !!! for effortlessly making pple feel secure around him !!! ❤️❣️❣️❣️🎂

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on Sep 28, 2020 at 5:48am PDT

वहीं रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने भी एक तस्वीर शेयर करके 38वें जन्मदिन की बधाई दी। आलिया ने भी लगभग उसी एंगल की तस्वीर पोस्ट की है, जो नीतू ने पोस्ट की। ज़ाहिर है कि रणबीर की बर्थडे पार्टी में आलिया भी उन्हें चीयर करने के लिए शामिल हुई थीं।

 

View this post on Instagram

happy birthday 8 ❤️

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on Sep 28, 2020 at 5:07am PDT

इससे पहले रणबीर की कज़िन करीना कपूर ख़ान ने उनके बचपन की एक तस्वीर शेयर करके जन्मदिन की बधाई दी। करीना ने उनके साथ अपनी बुआ रीमा जैन को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जो रणबीर के साथ बर्थडे शेयर करती हैं। करीना ने लिखा- ''बड़े दिमाग वाले बड़े लोग एक ही दिन जन्म लेते हैं। वाह। बेस्ट आंटी और बेस्ट भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'' 

 

View this post on Instagram

Great minds, great people born on the same day...wah ❤️❤️❤️ Happy Birthday Best Aunt and Best Bro ❤️❤️

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on Sep 27, 2020 at 10:35pm PDT

रणबीर के करियर की बात करें तो इस समय वो ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं, जिसके निर्देशक अयान मुखर्जी हैं। इस फ़िल्म में उनके साथ आलिया भट्ट फीमेल लीड रोल में हैं। वहीं अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय ख़ास किरदारों में दिखेंगे। संयोग से 28 सितम्बर को मौनी रॉय का भी जन्मदिन होता है। रणबीर कपूर की आख़िरी फ़िल्म संजू है, जो संजय दत्त की बायोपिक थी। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर बेहतरीन कारोबार किया था। 

chat bot
आपका साथी