'एनिमल' में रणबीर कपूर की पत्नी बनेंगी परिणीति चोपड़ा, मेकर्स ने किया रिलीज की तारीख का एलान

फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रणबीर कपूर के साथ पहली बार फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म की घोशाणा करते हुए फिल्ममेकर्स ने इसकी रिलीज की तारीख का एलान कर दिया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 02:02 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 02:02 PM (IST)
'एनिमल' में रणबीर कपूर की पत्नी बनेंगी परिणीति चोपड़ा, मेकर्स ने किया रिलीज की तारीख का एलान
परिणीति चोपड़ा, रणबीर कपूर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि फिल्म के लिए करीब एक साल दर्शकों को इंतजार करना होगा। फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रणबीर कपूर के साथ पहली बार फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म की घोशाणा करते हुए फिल्ममेकर्स ने इसकी रिलीज की तारीख का एलान कर दिया है। जिससे दर्शकों के बीच खासा उत्साह भी देखने को मिल रहा है।

फिल्म एनिमल 11 अगस्त 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म में रणबीर कपूर और परिणीति चोपड़ा के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में परिणीति के साथ ही रणबीर कपूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ पहली बार काम करने जा रहे हैं। ये फिल्म एक क्राइम ड्रामा सीरीज होने वाली है।

फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स और मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियो द्वारा किया गया है। फिल्म का इंतजार दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री के साथ है। वहीं बात करें रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की तो अभिनेता जल्द ही फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' में नजर आने वाले हैं। साथ ही साथ फिल्म 'शमशेरा' में भी नजर आएंगे।

वहीं बात करें परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की तो अभिनेत्री इन दिनों सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग नेपाल से शुरू हुई है, हालांकि अब परिमीति कारगिल में भी अपने हिस्से की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक टूरिस्ट गाइड की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका और डैनी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी