Ram Mandir Bhumi Pujan: राम मंदिर पर पवन सिंह ने रिलीज किए कई गाने, यहां सुनें

Ram Mandir Bhumi Pujan राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले यू-ट्यूब पर लगातार भगवान श्रीराम के भजन भी चर्चा में हैं।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 10:58 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 10:58 AM (IST)
Ram Mandir Bhumi Pujan: राम मंदिर पर पवन सिंह ने रिलीज किए कई गाने, यहां सुनें
Ram Mandir Bhumi Pujan: राम मंदिर पर पवन सिंह ने रिलीज किए कई गाने, यहां सुनें

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार यानी आज श्रीराम जन्मभूमि में राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन करने के साथ ही आधार शिला रखने जा रहे हैं। पूरे देश में इस उत्सव का जश्न मनाया जा रहा है और हर कोई इस उत्सव में अपने घर पर रहते हुए शामिल हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर बातें हो रही हैं और यू-ट्यूब पर कई गाने रिलीज किए गए हैं और अलग अलग सिंगर राम मंदिर को लेकर गाने गा रहे हैं।

मशहूर भोजपुरी गायक पवन सिंह ने भी राम मंदिर को लेकर एक गाना रिलीज किया है। पवन सिंह ने 'शुरू हुआ मंदिर निर्माण' गाना रिलीज किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, भूमि पूजन को लेकर देशभर में हो रहे कार्यक्रमों में भी यह गाना बजाया जा रहा है। पवन सिंह ने दो दिन पहले भी राम जन्मभूमि को लेकर एक गाना रिलीज किया था।

यह भी देखें: PM मोदी ने शुभ मुहूर्त में किया राम मंदिर का भूमिपूजन, देखें Full Video

पवन सिंह की ओर से हाल ही में रिलीज किया गया यह गाना भी काफी पसंद किया जा रहा है। 'जय श्री राम' गाना 3 अगस्त को रिलीज हुए इस गाने को दो दिन में करीब 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही गाने के कमेंट्स से पता चल रहा है कि लोगों को यह गाना काफी पसंद आ रहा है। वहीं, 53 हजार से ज्यादा लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। पवन सिंह के इस गाने में गीत विनय बिहारी का था और संगीत छोटू रावत ने दिया है।

बता दें कि भूमि पूजन का तीन दिवसीय अनुष्ठान सोमवार सुबह 9 बजे से जारी है। पीएम मोदी सुबह 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। कोरोना वायरस की महामारी के कारण सीमित मात्रा में लोग ही इस कार्यक्रम का हिस्सा बन पाएंगे। ऐसे में देश और दुनियां भर में लोगों के लिए इस भूमि पूजन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। अयोध्या में मुख्य कार्यक्रमों की लाइव स्ट्रीमिंग के अलावा हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में होने वाले कर्यक्रम भी डीडी के अन्य चैनलों पर दिखाए जाएंगे। 

chat bot
आपका साथी