Ram Kapoor के पिता का हुआ निधन, भावुक होकर कही यह बात

राम कपूर के पिताजी अनिल कपूर बिली के नाम से लोकप्रिय थेl वह एक एडवरटाइजिंग एजेंसी के सीईओ रह चुके हैंl अमूल इस एजेंसी की क्लाइंट रह चुकी हैl अनिल कपूर ने ही अमूल द टेस्ट ऑफ इंडिया टैगलाइन बनाई हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 02:58 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 06:41 PM (IST)
Ram Kapoor के पिता का हुआ निधन, भावुक होकर कही यह बात
राम कपूर के पिता अनिल कपूर का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता राम कपूर के पिता अनिल कपूर का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैl वह एक व्यापारी थेl उनका निधन सोमवार 12 अप्रैल को हुआ हैl राम कपूर ने सोशल मीडिया पर बुधवार को एक नोट लिखा हैl इसके साथ उन्होंने अमूल को पिता के निधन पर विशेष श्रद्धांजलि देने के लिए धन्यवाद भी दियाl होर्डिंग पर लिखा था, 'आप हमेशा हमारे परिवार के संग रहेंगे अनिल कपूरl' राम कपूर ने बिलबोर्ड की फोटो शेयर कर लिखा, 'अमूल के ट्रिब्यूट से मैं निशब्द हूंl आप एक महान व्यक्ति थे पिताजीl मैं आपको मिस करता हूंl'

गौतमी कपूर ने भी इस खबर घोषणा गुरुवार 14 अप्रैल को सोशल मीडिया पर दीl उन्होंने लिखा, 'पिताजी आप हमारे दिलों में हमेशा रहेंगेl मैं जिस सबसे मजबूत और व्यक्ति को जानती हूं वह आप ही थेl' राम कपूर के पिताजी अनिल कपूर बिली के नाम से लोकप्रिय थेl वह एक एडवरटाइजिंग एजेंसी के सीईओ रह चुके हैंl अमूल इस एजेंसी की क्लाइंट रह चुकी हैl अनिल कपूर ने ही 'अमूल: द टेस्ट ऑफ इंडिया' टैगलाइन बनाई हैl जो आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैl

View this post on Instagram

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)

राम कपूर फिल्म और टीवी अभिनेता हैl वह कई फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैंl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की जाती हैl वह एक लोकप्रिय अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैंl उन्होंने 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल में भी अहम भूमिका निभाई थी जो कि काफी पसंद की गई थी।

View this post on Instagram

A post shared by Gautami Kapoor (@gautamikapoor)

राम कपूर की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग हैl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैl उनकी तस्वीरें और वीडियो काफी पसंद किए जाते हैl वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करते हैl राम कपूर ने कई फिल्मों में कॉमेडी रोल किए हैl इसके लिए उनकी काफी सराहना भी हुई हैl इसके अलावा वह गंभीर भूमिकाएं निभाने के लिए भी जाने जाते हैl

chat bot
आपका साथी