रकुल प्रीत सिंह ने 'वर्ल्ड फूड डे' के मौके पर वीडियो किया शेयर, कहा- ‘खाने के लिए जीते हैं’

दुनियाभर में शनिवार को वर्ल्ड फूड डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्रा्म एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो स्टाफ के साथ खाना खाती नजर आ रही हैं। उनकी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:40 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:47 AM (IST)
रकुल प्रीत सिंह ने 'वर्ल्ड फूड डे' के मौके पर वीडियो किया शेयर, कहा- ‘खाने के लिए जीते हैं’
Rakul Preet Singh shared video on occasion of 'World Food Day'. photo source @rakulpreet instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। दुनियाभर में शनिवार को 'फूड डे' मनाया जा रहा है। इस मौके पर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्रा्म एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो खाना खाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है अभिनेत्री के हाथों में एक प्लेट है, जिससे वो खाना खान रही हैं। लेकिन इस दौरान एक मेकअप आर्टिस्ट उनका मेकअप कर रहा हैं और एक शक्ख उनके बाल बना रहा है। तभी वो प्लेट से खाना खाने की कोशिश करती हैं लेकिन असफल हो जाती हैं। जिसके बाद वो मेकअप आर्टिस्ट और बाल बनाने वाले शक्ख से बोलती है कि दोस्तों पहले खाना जरूरी है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर 'वर्ल्ड फूड डे' की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, खाने के लिए जीते हैं। अभिनेत्री की इस वीडियो सोशल मीडिया सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर डेढ़ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिय दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर जैकी भगनानी के साथ एक तस्वीर शेयर कर अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक किया था। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने लिखा, 'धन्यवाद मेरा आप इस साल मेरा सबसे बड़ा उपहार रहे हैं। मेरी जिंदगी में रंग जोड़ने के लिए धन्यवाद, मुझे बिना रूके हंसाने के लिए धन्यवाद। आपका होने के लिए धन्यवाद, यहां जैकी भगनानी के साथ और अधिक यादें बनानी हैं।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री ‘प्रोडक्शन 41’, ‘थैंक गॉ़ड’ के अलावा जंगली पिक्चर्स की फिल्म ‘डॉक्टर जी’ में अभिनेता आयुषमान खुराना के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो एक डॉक्टर की भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा वो जॉन अब्राहम की अटैक और अजय देवगन की ‘मे डे’ में अहम भूमिका में नजर आएंगी।

chat bot
आपका साथी