Rakul Preet Singh ने वीडियो शेयर कर फैंस से मांगी मदद, लिखा- ‘जितना हो सकता है, उतना दान करें’

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के भयावह रूप से हर कोई चिंतित नजर आ रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स लोगों से सुरक्षित रहने और अपने आस-पास लोगों की मदद करने के लिए फैंस से अपील कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने वीडियो शेयर कर फैंस से मदद मांगी है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 09:42 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 09:56 PM (IST)
Rakul Preet Singh ने वीडियो शेयर कर फैंस से मांगी मदद, लिखा- ‘जितना हो सकता है, उतना दान करें’
Rakul Preet Singh seek help to fans by sharing video. photo source @rakulpreet instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के भयावह रूप से हर कोई चिंतित नजर आ रहा है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स लोगों से घर पर सुरक्षित रहने और अपने आस-पास लोगों की मदद करने के लिए फैंस से अपील कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फैंस और लोगों से डोनेट करने की अपील की है।

वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं, ‘आज हमारा देश कोविड-19 के संकट से जूझ रहा है। इस वायरस ने हमको सोचने पर मजूबर कर दिया है कि ये वायरस इतनी तेजी से फैल सकता है और इतने लोग अपने जान खो सकते हैं। मैं इस वायरस से मिलकर लड़ना होगा।’

उन्होंने वीडियो में आगे कहा कि, ‘मैं आप सभी लोगों से अपील करती हूं कि आप अपनी क्षमता अनुसार दान कर सकते हैं, जिससे ऑक्सीजन और सभी जरूरी सामान को एकत्रित किया जा सके। जितना हो सके उतना दान करे क्योंकि कोई भी राशि छोटी बड़ी नही होती। चलो मिलकर इस महामारी से लड़ते हैं।’ इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘मुझे आप सब के साथ की जरूरत है। जितना हो सकता है उतना दान करें... कोई रकम छोटी नहीं होती। चलो मिलकर इस महामारी के खिलाफ मिलकर लड़ते हैं।’

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ एक गेम खेलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह दोनों अपने नामों के शब्दों को मिलकर एक नया नाम बनाते हुए मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्ट्रेस ने एक खास कैप्शन लिखा कर फैंस से पूछा कि ‘आपको क्या लगता है?’

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही नेटफ्लिक्स की ओरिजनल फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' में अर्जुन कपूर के साथ नजर आने वाली हैं इस फिल्म में वो न्यू जेनरेशन के कपल्स की भूमिका में दिखाई देंगे। तो वहीं जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी 1947 में देश के बंटवारे के वक्त जोड़े में नजर आएगे। इस फिल्म को 18 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी