रजनीकांत ने थामा क्रिकेट का बल्ला, देखें दरबार फ़िल्म की ये On Location Pics

सुपरस्टार रजनीकांत Rajnikanth इन दिनों अपनी फ़िल्म दरबार Darbar के लिए चर्चा में हैं। फ़िल्म में उनके साथ अभिनेत्री नयनतारा Nayanthara भी हैं।

By Hirendra JEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2019 10:48 AM (IST) Updated:Sat, 27 Apr 2019 07:27 AM (IST)
रजनीकांत ने थामा क्रिकेट का बल्ला, देखें दरबार फ़िल्म की ये On Location Pics
रजनीकांत ने थामा क्रिकेट का बल्ला, देखें दरबार फ़िल्म की ये On Location Pics

मुंबई। सुपरस्टार रजनीकांत Rajnikanth इन दिनों अपनी फ़िल्म दरबार Darbar के लिए चर्चा में हैं। फ़िल्म में उनके साथ अभिनेत्री नयनतारा Nayanthara भी हैं। अबसे कुछ देर पहले रजनीकांत की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो क्रिकेट का बल्ला थामे दिख रहे हैं। On Location Pics

दरअसल, यह सभी तस्वीरें दरबार फ़िल्म की शूटिंग के दौरान की हैं, जो आप यहां देख सकते हैं। बता दें कि हाल ही में थलाइवा की इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। फ़िल्म के डायरेक्टर हैं एआर मुरूगदौस। जानकारी के मुताबिक रजनीकांत का इस फ़िल्म में पुलिस अफसर का किरदार होगा। लेकिन, यहां देखें क्रिकेट का बल्ला थामे उनका ये अंदाज़! रजनीकांत शूटिंग के दौरान कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुए हैं। सेट पर उनके साथ यूनिट के भी कई सदस्य नज़र आ रहे हैं!

यह भी पढ़ें: Moushumi Chatterjee Birthday: हीरोइन बनने से पहले 18 की उम्र में ही मां बन गयी थीं मौसमी चटर्जी, जानिए ये रोचक बातें

इस फ़िल्म में रजनीकांत के ओपोजिट नयनतारा नजर आएंगी। नयनतारा की थलाइवा के साथ यह चौथी फ़िल्म है। वह इससे पहले चंद्रमुखी, कुसेलन और शिवाजी में रजनीकांत के साथ काम कर चुकी हैं।

गजनी, थुपक्की जैसी फ़िल्मों का निर्माण कर चुके डायरेक्टर मुरूगदौस की रजनीकांत के साथ ये पहली फ़िल्म है। वहीं पेट्टा में म्यूजिक दे चुके अनिरुद्ध रविचंदर अब दरबार के साथ जुड़ रहे हैं।

इस फ़िल्म की शूटिंग 10 अप्रैल से शुरू हो गयी है। बताते चलें कि फ़िल्म का निर्माण लीका प्रोडक्शंस द्वारा किया जा रहा है जिसने रजनीकांत स्टारर फ़िल्म 2.0 का भी निर्माण किया था।

chat bot
आपका साथी