इस वजह से शादी के तुरंत बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे राजकुमार और पत्रलेखा, पढ़ें पूरी खबर

बीते 15 नवंबर को चंडीगढ़ में अभिनेत्री पत्रलेखा के साथ परिणय सूत्र में बंधे अभिनेता राजकुमार राव ने काम से ब्रेक नहीं लिया है। माना जा रहा था कि शादी के बाद नवोदित जोड़ा हनीमून मनाने के लिए विदेश दौरे पर जाएगा।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 10:50 AM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 10:50 AM (IST)
इस वजह से शादी के तुरंत बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे राजकुमार और पत्रलेखा, पढ़ें पूरी खबर
अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा पॉल- तस्वीर : Instagram: rajkummar_rao

मुंबई, जेएनएन। बीते 15 नवंबर को चंडीगढ़ में अभिनेत्री पत्रलेखा के साथ परिणय सूत्र में बंधे अभिनेता राजकुमार राव ने काम से ब्रेक नहीं लिया है। माना जा रहा था कि शादी के बाद नवोदित जोड़ा हनीमून मनाने के लिए विदेश दौरे पर जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, राजकुमार आज से लखनऊ में अनुभव सिन्‍हा की फिल्‍म भीड़ की शूटिंग आरंभ करेंगे। अनुभव शूटिंग के लिए पहले से ही लखनऊ में हैं।

भूषण कुमार द्वारा निर्मित इस फिल्‍म में राजकुमार के अपोजिट भूमि पेडणेकर हैं। सूत्रों के मुताबिक अनुभव ने फिल्‍म का शेड्यूल इस तरह से बनाया था कि राजकुमार शादी के बाद भीड़ की शूटिंग शुरु कर सकें। इसे अनुभव का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्‍ट बताया जा रहा है। फिल्‍म की कहानी और परिवेश को देखते हुए नवंबर और दिसंबर में इसे शूटिंग के लिए मुफीद माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक जब निर्देशक ने राजकुमार से फिल्‍म के शेड्यूल के बारे में चर्चा की तो उन्‍होंने फिल्‍म की जरूरत को देखते हुए हनीमून पर जाने से पहले फिल्‍म करने की सहमति दे दी। राजकुमार के लिए भी यह प्रोजेक्‍ट काफी खास है। वह पहली बार अनुभव के साथ काम कर रहे हैं। शीर्षक के अनुरूप इस फिल्‍म में भीड़ के काफी सीन होंगे। उसके लिए प्रोडक्‍शन हाउस ने प्रशासन से अनुमति ले ली है।

सूत्रों की मानें तो राजकुमार पिछले कुछ सप्‍ताह से अपने किरदार की तैयारी कर रहे हैं। अनुभव ने कास्‍ट के साथ अक्‍टूबर से ही रीडिंग आरंभ कर दी थी ताकि कलाकार अपने किरदारों के साथ सहज हो जाए। राजकुमार ने शादी के लिए एक सप्‍ताह की छुट्टी के लिए पहले से ही टीम को सूचित कर दिया था। उम्‍मीद की जा रही है कि वह आज से शूटिंग आरंभ करेंगे। आपको बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी की। शादी के बाद से राजकुमार राव और पत्रलेखा की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर की दोपहर को धूमधाम से शादी की। इसके बाद शाम को भव्य रिसेप्शन पार्टी भी रखी। उनकी रिसेप्शन पार्टी में फिल्मी सितारों के अलावा देश की कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की। राजकुमार राव और पत्रलेखा की रिसेप्शन पार्टी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी पहुंचे थे। शनिवार 13 नवंबर को राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सगाई की। इसके बाद 14 नवंबर को मेंहदी और संगीत समारोह हुआ।

chat bot
आपका साथी