Raj Kundra दो महीने बाद ज़मानत पर हुए रिहा, माथे पर तिलक देख लोग बोले- जंग जीती है क्या? देखें वीडियो

Raj Released रिहाई के दौरान राज टीशर्ट और जींस पहने हुए नज़र आये। उन्होंने अपने माथे पर टीका लगाया हुआ था। कुछ मीडियाकर्मियों ने राज की बाइट लेने की कोशिश की। मीडियाकर्मियों की आपाधापी की वजह से राज को अपनी कार तक पहुंचना मुश्किल हो गया।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 01:19 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 03:15 PM (IST)
Raj Kundra दो महीने बाद ज़मानत पर हुए रिहा, माथे पर तिलक देख लोग बोले- जंग जीती है क्या? देखें वीडियो
Raj Kundra released on Bail. Photo- screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और कारोबारी राज कुंद्रा को ज़मानत मिलने के बाद मंगलवार को जेल से रिहा कर दिया गया है। कुंद्रा मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद थे। उन्हें 21 सितम्बर को लगभग 2 महीने बाद रिहाई मिली है। सोमवार को मुंबई की कोर्ट ने 50 हज़ार रुपये के मुचलके पर राज कुंद्री की ज़मानत मंजूर की थी।

रिहाई के दौरान राज टीशर्ट और जींस पहने हुए नज़र आये। उन्होंने अपने माथे पर टीका लगाया हुआ था। कुछ मीडियाकर्मियों ने राज की बाइट लेने की कोशिश की। मीडियाकर्मियों की आपाधापी की वजह से राज को अपनी कार तक पहुंचना मुश्किल हो गया। राज के चेहरे पर परेशानी की लकीरें  मगर राज बिना कुछ बोले कार में बैठकर रवाना हो गये। इस दौरान राज के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ़ देखी जा सकती हैं। 

#WATCH | Businessman Raj Kundra released from Arthur Road Jail in Mumbai. He was granted bail by a Mumbai court yesterday in connection with case. pic.twitter.com/NUU2mQvVbK

— ANI (@ANI) September 21, 2021

राज का वीडियो पैपराज़ी एकाउंट से सोशल मीडिया में शेयर किया गया है, जिस पर लोग राज का तिलक देखकर भड़क रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा कि यह तिलक-विलक लगाकर क्यों बाहर कर रहे हो। जंग थोड़े ही जीतकर आया है। एक यूज़र ने लिखा कि राज का वज़न देखकर लग रहा है कि जेल में रहकर आये हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

बता दें, राज को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई की रात को गिरफ़्तार किया था। उन पर अश्लील वीडियो का निर्माण करके ऐप्स के ज़रिए उनका प्रसार करने का आरोप है। राज के साथ उनके एक सहयोगी रायन थोर्पे को भी गिरफ़्तार किया गया था। रायन को भी ज़मानत मिल चुकी है। पुलिस ने इस मामले में लगभग 1500 पन्नों की चार्जशीट दाख़िल की है, जिसमें 43 लोगों के बयान दर्ज़ किये गये हैं। गवाहों में राज की पत्नी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा भी शामिल हैं।

गिरफ़्तारी के बाद राज और रायन को 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया था, जिसे 27 जुलाई कर दिया गया था। पुलिस कस्टडी की अवधि समाप्त होने के बाद मुंबई कोर्ट ने राज और रायन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। मुंबई कोर्ट से ज़मानत नामंजूर होने के बाद राज ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की थी, जिसे सुनवाइयों के बाद डिस्मिस कर दिया गया था।

chat bot
आपका साथी