Raj Kundra के पास पुलिस को मिले 119 अश्लील वीडियो, इतने करोड़ में बेचने की थी प्लानिंग

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्र 2 महीने बाद ज़मानत पर बाहर आ गए हैं।राज को मुंबई क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को अरेस्ट किया था। पिछले 2 महीने पर राज कई बार अपनी जमानत के लिए अर्जी लगा चुके थे लेकिन हर बार उनकी अर्ज़ी नामंज़ूर हो जाती थी।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 02:02 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 02:13 PM (IST)
Raj Kundra के पास पुलिस को मिले 119 अश्लील वीडियो, इतने करोड़ में बेचने की थी प्लानिंग
Photo Credit - Viral Bhayani Insta Account

नई दिल्ली, जेएनएन। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा 2 महीने बाद ज़मानत पर बाहर आ गए हैं। राज को मुंबई क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को पोर्नोग्राफिक फिल्म केस में अरेस्ट किया था। पिछले 2 महीने में राज ने कई बार अपनी जमानत के लिए अर्जी लगाई थी, लेकिन हर बार उनकी अर्ज़ी नामंज़ूर हो जाती थी। पर अब 2 महीने बाद 20 जुलाई को राज को ज़मानत मिल गई और आज वो रिहा हो गए हैं। सोमवार को मुंबई की कोर्ट ने 50 हज़ार रुपये के मुचलके पर राज कुंद्रा की ज़मानत मंजूर की है।

वैसे राज भले ही अभी ज़मानत पर घर वापस आ गए हैं, लेकिन उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। मुंबई पुलिस को राज के पास से 119 अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस का कहना है कि राज इन्हें बेचने की प्लानिंग कर रहे थे। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई पुलिस ने कहा, ‘छानबीन के दौरान पुलिस को राज के मोबाइल, लैपटॉप और हार्ड ड्राइव से 119 अश्लील वीडियो मिले हैं। राज इन वीडियोज़ को 9 करोड़ रुपए में बेचने की प्लानिंग कर रहे थे’।

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें कि राज पर आरोप है कि उन्होंने अश्लील फिल्में बनाकर एप्स पर अपलोड किया इसी सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार किया था। जेल से बाहर निकलते हुए राज की कुछ फोटोज़ सामने आई हैं जिनमें वो काफी परेशान और भावुक नज़र आ रहे हैं। फोटोज में राज सफेद रंग की टीशर्ट और डेनिम जींस में नज़र आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने माथे पर तिलक भी लगा रखा है जिस वजह से उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। वीडियोज़ और फोटोज़ में राज के चेहरे पर परेशानी और उदासी साफ नज़र आ रही है। जेल से निकलकर कार में बैठने तक राज ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।

बताते चलें कि राज के साथ उनके एक सहयोगी रायन थोर्पे को भी गिरफ़्तार किया गया था। रायन को भी ज़मानत मिल चुकी है। पुलिस ने इस मामले में लगभग 1500 पन्नों की चार्जशीट दाख़िल की है, जिसमें 43 लोगों के बयान दर्ज़ किए गए हैं। गवाहों में राज की पत्नी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा भी शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी