फिल्मों से करोड़ों की कमाई करते थे राज कुंद्रा ! 2023-24 में इतने करोड़ रुपये कमाने का रखा था लक्ष्य

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उसका कारोबार चलाने का आरोप है। वह कुछ एप्स के जरिए अश्लील फिल्मों को प्रसारित कर रहे थे। मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के खिलाफ पहली चार्टशीट दायर कर दी है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 03:34 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 03:34 PM (IST)
फिल्मों से करोड़ों की कमाई करते थे राज कुंद्रा ! 2023-24 में इतने करोड़ रुपये कमाने का रखा था लक्ष्य
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, तस्वीर- Instagram: rajkundra9

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उसका कारोबार चलाने का आरोप है। वह कुछ एप्स के जरिए अश्लील फिल्मों को प्रसारित कर रहे थे। मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के खिलाफ पहली चार्टशीट दायर कर दी है। जिसमें अश्लील फिल्मों की एप से हुई कमाई का विस्तार से विवरण किया गया है। चार्टशीट में यह भी बताया गया है कि राज कुंद्रा ने साल 2023-24 में एप से होने वाली कमाई का एक लक्ष्य भी बनाया हुआ था।

अंग्रेजी वेबसाइट मिड-डे की खबर के अनुसार अश्लील फिल्म मामले में मुंबई पुलिस ने पहली चार्टशीट दायर कर दी है और पुलिस ने राज कुंद्रा और उनकी कंपनी बॉलीफेम मीडिया लिमिटेड द्वारा निर्धारित वित्तीय लक्ष्यों का विवरण दिया है। पिछले साल गूगल प्लेटस्टोर और एप्पल फोन से एडल्ट फिल्म कंटेंट ऐप हॉटशॉट्स को प्रतिबंधित किए जाने के बाद, बॉलीफेम वह ऐप था जो चलन में आया था।

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक चार्जशीट में बताया गया है कि राज कुंद्रा और उनकी कंपनी का वर्ष 2023-24 के लिए 146 करोड़ रुपये के कुल राजस्व लक्ष्य रखा गया था। जबकि करीब 34 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान था। चार्जशीट में वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लिए राजस्व और मुनाफे की संख्या भी शामिल है। वर्ष 2021-22 के लिए राज कुंद्रा की कंपनी का कुल राजस्व साढ़े 36 करोड़ रुपये था और कुल मुनाफा 4 करोड़ 76 लाख 85 हजार था।

पुलिस चार्टशीट के अनुसार राज कुंद्रा की कंपनी ने साल 2022-23 में 73 करोड़ रुपये कमाने का लक्ष्य रखा हुआ था। हालांकि, चार्जशीट में यह नहीं बताया गया है कि यह प्रोजेक्शन बॉलीफेम के लिए है या किसी अन्य कंपनी के लिए। आपको बता दें कि अश्लील फिल्में बनाने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है। राज के साथ उनके पार्टनर और दोस्त रायन थॉर्पे को भी न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है।

वहीं राज कुंद्रा ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। उनको क्राइम ब्रांच ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 34 (कॉमन इंटेंशन), 292 और 293 (अश्लीलता और अभद्रता ) अलावा इनफॉर्मेशन एक्ट की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। 19 जुलाई को देर रात राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्मों के निर्माण और एप के जरिए इन्हें प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार किया था। 

chat bot
आपका साथी