Raj Kundra Case: अब गहना वशिष्ठ की भी बढ़ी मुश्किलें, एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

अश्लील फिल्मों के मामले में गिरफ्तार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जेल में हैं। उनपर अश्लील फिल्में बनाने और उसका कारोबार चलाने का आरोप है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार जांच कर रहा है। साथ ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 08:10 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 01:15 PM (IST)
Raj Kundra Case: अब गहना वशिष्ठ की भी बढ़ी मुश्किलें, एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
गहना वशिष्ठ, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, तस्वीर- Instagram: rajkundra9/gehana_vasisth

नई दिल्ली, जेएनएन। अश्लील फिल्मों के मामले में गिरफ्तार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जेल में हैं। उनपर अश्लील फिल्में बनाने और उसका कारोबार चलाने का आरोप है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार जांच कर रहा है। साथ ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। अब क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा की अश्लील फिल्में बनाने वाली कंपनी के 3-4 प्रोड्यूसर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इसमें अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का भी नाम शामिल है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार पुलिस ने बताया है कि बिजनेसमैन राज कुंद्रा की कंपनी के 3-4 प्रोड्यूसर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का भी एक आरोपी के रूप में नाम है। इन सभी पर मालवानी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है। पता हो कि गहना वशिष्ठ को 6 फरवरी को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने इसी अश्लील वीडियो के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अभिनेत्री 5 महीने तक जेल में रहीं। अब वह जमानत पर बाहर हैं।

दूसरी ओर राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद गहना वशिष्ठ लगातार उनका सपोर्ट कर रही हैं। वहीं अश्लील फिल्में बनाने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है। राज के साथ उनके पार्टनर और दोस्त रायन थॉर्पे को भी न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। अश्लील फिल्म बनाने और कारोबार के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा और रायन थॉर्पे को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से वो क्राइम ब्रांच की कस्टडी में थे।

राज कुंद्रा ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। जिसकी सुनवाई मंगवार को होनी थी, लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई को गुरुवार तक के लिए टाल दिया है। उनको क्राइम ब्रांच ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 34 (कॉमन इंटेंशन), 292 और 293 (अश्लीलता और अभद्रता ) अलावा इनफॉर्मेशन एक्ट की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। 19 जुलाई को देर रात राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्मों के निर्माण और एप के जरिए इन्हें प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद राज और रायन थॉर्पे को पुलिस ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया था। अदालत ने दोनों को 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को लेकर कई खुलासे किए और इस पूरे मामले में शिल्पा शेट्टी के पति को मुख्य साजिशकर्ता बताया। वहीं 23 जुलाई को राज कुंद्रा की पुलिस कस्टडी अदालत ने चार दिन और बढ़ाकर 27 जुलाई तक कर दी। अब मंगलवार को उन्हें न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है।  

chat bot
आपका साथी