राज कुंद्रा केस: गहना वशिष्ठ ने बताया क्या है एडल्ट और नॉर्मल फिल्मों के बीच का अंतर

राज कुंद्रा अश्लील फिल्में बनाने और उसका कारोबार करने के मामले में जेल में हैं। पिछले महीने मुंबई क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया था। वहीं दूसरी ओर अश्लील फिल्में बनाने के मामले में वेब सीरीज गंदी बात में काम कर चुकी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का भी नाम शामिल है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 11:43 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 11:43 AM (IST)
राज कुंद्रा केस: गहना वशिष्ठ ने बताया क्या है एडल्ट और नॉर्मल फिल्मों के बीच का अंतर
वेब सीरीज 'गंदी बात' में काम कर चुकी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ, तस्वीर- Instagram: gehana_vasisth

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अश्लील फिल्में बनाने और उसका कारोबार करने के मामले में जेल में हैं। पिछले महीने मुंबई क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया था। वहीं दूसरी ओर अश्लील फिल्में बनाने के मामले में वेब सीरीज 'गंदी बात' में काम कर चुकी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का भी नाम शामिल है। इन सबके बीच अब उन्होंने एडल्ट फिल्म और नॉर्मल फिल्मों के बीच अंतर बताया है।

दरअसल गहना वशिष्ठ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए लाइव सेशन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह न्यूड हैं। इस सेशन के वीडियो को साझा करते हुए गहना वशिष्ठ ने एडल्ट फिल्म में अंतर बताया है। उन्होंने अपना न्यूड वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने खास पोस्ट लिख एडल्ट फिल्म को लेकर अंतर बताया है।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'बिना कपड़ों के लाइव हूं। इस वीडियो में मैंने कोई कपड़ा नहीं पहन रखा है, लेकिन कोई नहीं कह रहा कि यह एडल्ट है। लेकिन जब मैं कपड़े पहनकर वीडियोज बनाती हूं तो कुछ लोग दावा करते हैं कि यह एडल्ट है। यह पाखंड की हद है।' सोशल मीडिया पर गहना वशिष्ठ का यह वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Gehana Vasisth (@gehana_vasisth)

गौरतलब है कि क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा की अश्लील फिल्में बनाने वाली कंपनी के 3-4 प्रोड्यूसर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का भी नाम शामिल है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार पुलिस ने बताया है कि बिजनेसमैन राज कुंद्रा की कंपनी के 3-4 प्रोड्यूसर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का भी एक आरोपी के रूप में नाम है। इन सभी पर मालवानी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है।

पता हो कि गहना वशिष्ठ को 6 फरवरी को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने इसी अश्लील वीडियो के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अभिनेत्री 5 महीने तक जेल में रहीं। अब वह जमानत पर बाहर हैं। दूसरी ओर राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद गहना वशिष्ठ लगातार उनका सपोर्ट कर रही हैं। वहीं अश्लील फिल्में बनाने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है। 

chat bot
आपका साथी