Raj Kundra के केस में गहना वशिष्ठ करेंगी बड़ा खुलासा, पुलिस को बताएंगी ऐसी फिल्मों की एक्ट्रेस के नाम

अश्लील फिल्मों के मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा का अभिनेत्री गहना वशिष्ठ लगातार सपोर्ट कर रही हैं। रविवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में उन्हें पूछताछ के लिए समन भेजा लेकिन मुंबई से दूर होने के चलते गहना वशिष्ठ पूछताछ के लिए नहीं आ सकीं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 02:14 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 02:14 PM (IST)
Raj Kundra के केस में गहना वशिष्ठ करेंगी बड़ा खुलासा, पुलिस को बताएंगी ऐसी फिल्मों की एक्ट्रेस के नाम
अभिनेत्री गहना वशिष्ठ, तस्वीर - Instagram: gehana_vasisth

नई दिल्ली, जेएनएन। अश्लील फिल्मों के मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा का अभिनेत्री गहना वशिष्ठ लगातार सपोर्ट कर रही हैं। रविवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में उन्हें पूछताछ के लिए समन भेजा, लेकिन मुंबई से दूर होने के चलते गहना वशिष्ठ पूछताछ के लिए नहीं आ सकीं। हालांकि उन्होंने कहा है कि उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक समन नहीं मिला है।

अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार गहना वशिष्ठ ने कहा, 'मुझे कल देर रात ही मैसेज मिला लेकिन मुझे कोई आधिकारिक समन नहीं भेजा गया है। जैसा कि आप जानते हैं कि मैं मुंबई से बाहर हूं और तुरंत टिकट बुक करना संभव नहीं है। कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी अनिवार्य है। मेरे बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं इसलिए मुझे कुछ दिनों में मुंबई वापस जाने से पहले व्यवस्था करने की जरूरत है। मैं क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से जरूर मिलूंगी और उनके सभी सवालों के जवाब देने के लिए उत्सुक हूं।'

गहना वशिष्ठ ने कहा है कि जब उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था तब वह पहले ही एडल्ट इंडस्ट्री के बारे में बहुत सारी जानकारी साझा कर चुकी हैं। वह और भी बहुत कुछ साझा करना चाहती हैं। गहना वशिष्ठ ने कहा, 'जब मैं क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से मिलूंगी तो मैं उन्हें लड़कियों और एडल्ट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के नाम बताऊंगी। इंडस्ट्री में पुरुष और महिला दोनों शामिल हैं और उन नामों को पुलिस के साथ साझा किया जाएगा'।

गहना वशिष्ठ ने आगे कहा, 'जो लड़कियां आज विक्टिम कार्ड खेल रही हैं, उन्हें इस बात की चिंता सता रही है कि एक बार उनका नाम सामने आने के बाद वे मामले में आरोपी बन जाएंगी। और कुछ ऐसे भी हैं, जो आरोप तो लगा रहे हैं, लेकिन अश्लील कंटेंट बनाने में शामिल हैं, जो इंटरनेट पर उपलब्ध है। मेरे पास सभी के नाम हैं और मैं एडल्ट इंडस्ट्री में शामिल सभी लोगों के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज करने जा रही हूं। एक व्यक्ति को क्यों निशाना बनाया जाना चाहिए और राज कुंद्रा और मैं दोनों अभी भी मामले में आरोपी हैं, लेकिन दोषी नहीं हैं।'

गहना वशिष्ठ ने इस बात की भी खुलासा किया कि हॉटशॉट्स एप के लिए कंटेंट निर्माण प्रक्रिया में एक नहीं बल्कि कई निर्देशक और निर्माता थे। उन्होंने आगे कहा, 'कई और लोग थे जो एरियोटिक कंटेंट बना रहे थे और उन्हें भी इस मामले में तलब किया जाना चाहिए।' आपको बता दें कि अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया है। वह 27 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में हैं।  

chat bot
आपका साथी