Raj Kumar Rao ने शेयर किया 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' का फर्स्ट लुक, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वो अक्सर अपनी आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म मोनिका ओ माय डार्लिंग का फर्स्ट लुक वीडियो शेयर किया है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 03:52 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 03:52 PM (IST)
Raj Kumar Rao ने शेयर किया 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' का फर्स्ट लुक, देखें वीडियो
Raj Kumar Rao shares first look of 'Monica O My Darling'.

नई दिल्ली, जेएनएन। अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिल में जगह बनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वो अक्सर अपनी आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

इसी बीच उन्होंने अपनी आगामी फिल्म मोनिका ओ माय डार्लिंग का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में फिल्म के सभी किरदारों को झलक को दिखाया गया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग अब फिल्म आ रही हैं। ये देखों टेबल पर हर कोई क्या आ रहा है। हम इसको देखने के लिए आपका इंतजार नहीं कर सकते।’

 

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

साथ ही अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर को शेयर किया है, जिसमें वो ब्लैक कलर की ड्रेस में एक टेबल पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। इससे पहले अभिनेता ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो अपने हाथ में रोबोट पकड़े नजर आ रहे हैं। इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने लिखा, 'ओ माय डार्लिंग्स, कल आपके लिए कुछ खबरें आ रही हैं।'   

 

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

वसन वाला द्वारा निर्देशित इस नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म में राजकुमार राव के साथ अभिनेत्री हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे और सिकंदर खेर लीड भूमिका में नजर आने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी