Rahat Indori Passed Away: कुमार सानू से लेकर अरिजीत सिंह तक, सबके सुरों के शब्द बनें राहत इंदौरी
Rahat Indori Passed Away राहत इंदौरी ने बॉलीवुड फ़िल्मों के लिए कई गाने लिखे। उन्होंने सिंगर्स के पीढ़ियों के साथ काम किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। Rahat Indori Passed Away: कोरोना काल में एक के बाद एक कई दुःखद ख़बरें सामने आ रही हैं। इस बीच एक और ऐसी ही ख़बर सामने आई है। मशहूर शायर और गीतकार राहत इंदौरी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज यानी मंगलवार को राहत इंदौरी को कोरोना वायरस से संक्रमित होनी की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्होंने इंदौर अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहीं, उन्होंने आखिरी सांस लीं।
फ़िल्मों से रहा नाता
राहत इंदौरी का फ़िल्म से भी नाता रहा है। वह ना सिर्फ शायर रहे हैं, बल्कि एक बेहतरीन गीतकार भी रहे हैं। उन्होंने कुमार सानू, अल्का याग्निक, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान, अनुराधा पौडवाल और अरिजीत सिंह जैसे गायकों के लिए अपनी कलम चलाई। आइए जानते हैं...
अनुराधा पौडवाल के साथ की शुरुआत
बॉलीवुड फ़िल्म के पहला गाना राहत ने 'मैं तेरा आशिक' के लिए लिखा। 'मेरा ख्याल' नाम के इस गाने को अनुराधा पौडवाल ने गया। इसके बाद उन्होंने अनुराधा के लिए आशियां और मिशन कश्मीर जैसी फ़िल्में को लिए गाना लिखा।
अल्का और कुमार सानू के लिए कई गाने
एक दौर था, जब फ़िल्म दर फ़िल्म कुमार सानू और अल्का याग्निक लगातार गाने गा रहे थे। दोनों को जोड़ी के लिए राहत इंदौरी ने कई गाने लिखे। इसमें साल 1994 में आई खुद्दार के गाने प्रमुख रहे हैं। इस फ़िल्म के लिए उन्होंने चार गाने लिखे। इसके अलावा सर और साल 1997 में आई फ़िल्म के इश्क के लिए भी राहत इंदौरी ने गाने लिखे। 'देखो-देखो जानम हम' काफी फेमस हुआ, जो काजोल और अजय देवगन के ऊपर फ़िल्माया गया है।
नए सिंगर के साथ भी किया काम
राहत इंदौरी की समय या पीढ़ी में बांधा नहीं जा सकता है। उन्होंने इस दौर के नए सिंगर्स के लिए भी गाने लिखे। इसमें मुन्ना भाई एमबीबीएस का गाना 'देख ले आंखों में आंखें डाल देख ले' काफी फेमस हुआ। इसे सुनिधि चौहान ने गाया। वहीं, इस फ़िल्म का गाना 'छन-छन' भी राहत ने ही लिखा। इसे श्रेया घोषाल ने गाया। राहत इंदौरी ने अरिजीत सिंह के लिए भी गाना लिखा। विद्या बालन स्टारर फ़िल्म बेगम जान का गाना मुर्शिदा को राहत इंदौरी ने ही लिखा। इसे अरिजीत सिंह ने आवाज़ दी है।
यह भी देखें: राहत इंदौरी का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट