Rahat Indori Death: 'मैं मर जाऊं, तो मेरी एक अलग पहचान लिख देना, लहू से मेरी पेशानी पे हिन्दुस्तान लिख देना'

Rahat Indori Death ‘रहने को सदा दुनिया मे आता नही कोई...आप जैसे गए वैसे भी जाता नही कोई’।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 06:23 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 07:51 AM (IST)
Rahat Indori Death: 'मैं मर जाऊं, तो मेरी एक अलग पहचान लिख देना, लहू से मेरी पेशानी पे हिन्दुस्तान लिख देना'
Rahat Indori Death: 'मैं मर जाऊं, तो मेरी एक अलग पहचान लिख देना, लहू से मेरी पेशानी पे हिन्दुस्तान लिख देना'

नई दिल्ली, जेएनएन। ‘रहने को सदा दुनिया मे आता नही कोई...आप जैसे गए वैसे भी जाता नही कोई’ जैसी अनगिनत दमदार शायरियों से समां बांध देने वाले मशहूर और लोकप्रिय शायर राहत इंदौरी अब हमारे बीच नहीं रहे। कार्डियक अरेस्ट की वजह से राहत इंदौरी ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हाल ही में राहत का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया था जिसके बाद उन्हें अरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।

राहत साहब ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट के जरिए फैंस को इस बारे में जानकारी थी कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। वहीं उनके निधन की जानकारी भी उनके आधिकारि ट्विटर हैंडल पर ट्वीट के जरिए ही दी गई है।

राहत साहब का Cardiac Arrest की वजह से आज शाम 05:00 बजे इंतेक़ाल हो गया है.....

उनकी मग़फ़िरत के लिए दुआ कीजिये....

— Dr. Rahat Indori (@rahatindori) August 11, 2020

राहत इंदौरी का कोविड 19 टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद हर कोई उनके लिए दुआ मांग रहा था, लेकिन राहत इंदौरी ने आज इस दुनिया से हमेशा के लिए रुख़सत हो गए। राहत इंदौरी कितने बड़े और मशहूर शायर थे ये बात सभी जानते हैं। हर उम्र का शख़्स उनकी शायरी का दीवाना था। क्या मोहब्बत हो, क्या बग़ावत, हो क्या देशभक्ति हो, क्या नफरत हो... राहत साहब हर तरह की शायरी करने में माहिर थे। उनकी शायरी करने का अंदाज इतना अलग था कि वो अपने अंदाज़ से ही महफिल में जान डाल देते थे।

यह भी देखें: राहत इंदौरी का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट

राहत साहब का जाना शायरी की दुनिया में तो एक झटका है ही, साथ ही शायरी के शौकीन उनके फैंस के लिए भी ये एक सदमे जैसा है। सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके फेमस शेयर ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं।

यह भी देखें: RIP Rahat Indori: देखें राहत इन्दोरी के दिल छू लेने वाले फेमस शेर

 

रहने को सदा दुनिया मे आता नही कोई

आप जैसे गए वैसे भी जाता नही कोई।।

RIP sir #RahatIndori #BreakingNews— Atif Bharatiya (@Atif_Bharatiya) August 11, 2020

RIP sir 🙏🙏 pic.twitter.com/2incHcY3ho— Murtaza Daudi53 (@MurtazaDaudi2) August 11, 2020

Just a few months ago, his lines "Bulati Hai Magar Jaane Ka Naii" broke every Social Media Platform!

One of the Great & My Fav Modern Era Poets

Khuda ne tu bulaya magar jana ka nahi tha na.#RahatIndori RIP sir @jayantrld @RLDparty @RituKat14560049 @sakshijoshii pic.twitter.com/68w0cBSr5b— Sachin Malik (@mlksachin) August 11, 2020

RIP sir😭😭😭 pic.twitter.com/pfyC45O3DN— Afjal Ansari (@AfjalAn36313314) August 11, 2020

Log har mod pe ruk ruk ke sambhalte kyun hain, Itna darte hain to phir ghar se nikalte kyun hain.

Rip sir #RahatIndori pic.twitter.com/pY0mawS77T— Tushar Sharma (@TusharXarma) August 11, 2020

RIP sir 💔💔 #RahatIndori pic.twitter.com/L0jFLPpRtC— Samiullah Ahmad (@samiullahahmad_) August 11, 2020

rip sir 😢😢🙏🙏🙏🙏🙏 https://t.co/RV28uMtLmV" rel="nofollow— bhoopendra singh parsendiya (@ParsendiyaSingh) August 11, 2020


chat bot
आपका साथी