Radhika Madan ने कोरोना वायरस वैक्सीन की लगवाई पहली डोज, कही यह बात

राधिका मदान फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। राधिका मदान सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। वह तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है जो कि बड़ी तेजी से वायरल भी होती है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 04:52 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 04:52 PM (IST)
Radhika Madan ने कोरोना वायरस वैक्सीन की लगवाई पहली डोज, कही यह बात
राधिका मदान जल्द कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। राधिका मदान ने कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। इसके साथ उन्होंने अपने फैंस से अपील की है कि वह भी जाकर कोरोना वायरस की डोज लगवाए और कोरोना महामारी को रोकने में सहायता करें। राधिका मदान ने फोटो शेयर की है।

इसमें उन्हें कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए देखा जा सकता है। फोटो शेयर करते हुए राधिका मदान ने लिखा है, 'एक समय पर एक ही काम, वैक्सीनेशन करवाएं। रजिस्ट्रेशन करवाएं और कोरोना से जुड़े नियमों का पालन करते हुए वैक्सीन लगवाएं। राधिका मदान ने आगे लिखा है, 'डबल मास्क पहने, अपने हाथ को सैनिटाइज करें। डिस्टेंस बनाए रखें। घबराए नहीं। वैक्सीन लगवाने से पहले अच्छी नींद लें। खूब पानी पिए और अपना ध्यान रखें।' इसके पहले बॉलीवुड के कई कलाकारों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Radhika Madan (@radhikamadan)

इनमें सलमान खान, हेमा मालिनी, सैफ अली खान, अनुपम खेर और कमल हासन जैसे कलाकार शामिल है। बॉलीवुड के कई कलाकार कोरोना महामारी में लोगों की जमकर सहायता कर रहे हैं। कोरोना महामारी में बॉलीवुड के कई कलाकारों ने लोगों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, अस्पताल में बिस्तर और दवाइयां जैसी चीजें उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है।

इसके अलावा वह लगातार लोगों से सोशल मीडिया पर अपील कर रहे हैं कि वह कोरोना से जुड़ी बीमारी के नियमों का पालन करें। मोदी सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए वैक्सीनेशन की शुरुआत कर दी है। इसके चलते कई लोग आगे आकर वैक्सीनेशन में हिस्सा ले रहे हैं।

राधिका मदान फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। राधिका मदान सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। वह तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है जो कि बड़ी तेजी से वायरल भी होती है। राधिका मदान जल्द कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। राधिका मदान सोशल मीडिया पर अपने फैंस से अक्सर बातचीत भी करती हैं।

chat bot
आपका साथी