Radhika Apte ने 'फोरेंसिक' में अपने शूट को किया रैपअप, शेयर की क्यूट फोटो

अभिनेत्री राधिका आप्टे और विक्रांत मैसी क्राइम थ्रिलर फिल्म फोरेंसिक में स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखाई देंगे। अब राधिका आप्टे ने फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 03:17 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 03:17 PM (IST)
Radhika Apte ने 'फोरेंसिक' में अपने शूट को किया रैपअप, शेयर की क्यूट फोटो
Radhika Apte wraps up her shooting in forensics, shared cute photo with Vikrant Massey

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेत्री राधिका आप्टे और विक्रांत मैसी क्राइम थ्रिलर फिल्म फोरेंसिक में स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखाई देंगे। अब राधिका आप्टे ने फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी है।

राधिका आप्टे ने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो फिल्म के को-स्टार विक्रांत मैसी के साथ दिख रही हैं। फोटो में राधिका आप्टे हंसती हुई दिख रही हैं। वहीं विक्रांत विक्ट्री का साइन दिखाते हुए खुशी जाहिर कर रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि अभिनेता के लिप्स पर रेड कलर की लिपस्टिक लगी हुई है। विक्रांत के इस फोटो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Radhika (@radhikaofficial)

तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर राधिका ने कैप्शन लिखा, और मैंने फोरेंसिक में अपने हिस्से की शूटिंग को रैपअप कर लिया है। विक्रांत और राधिका की इस फिल्म को सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फोटो को अब तक इंस्टाग्राम पर हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो राधिका की एक बुक से हवा करते दिख रहे हैं। इसके बाद वीडियो में एक आवाज आती है, जिसके बाद दोनों अपनी सीन के शूट के लिए चले जाते हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेत्री ने विक्रांत की तारीफ में एक खास कैप्शन भी लिखा था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Radhika (@radhikaofficial)

बात दें कि इस फिल्म की शूटिंग को पिछले महीने उत्तराखंड की मंसूरी में शुरु किया गया था। विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित ये मलयालम फिल्म का हिंदी रिमेक है। वहीं मलयामल में इस फिल्म का नाम भी फोरेंसिक ही है। इस क्राइम थ्रिलर का निर्माण मानसी बागला, वरुण बागला द्वारा सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और मिनी फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी