C I D वाले बी पी सिंह को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट का अध्यक्ष बनाया गया

साल 2015 में गजेंद्र चौहान को संस्थान का अध्यक्ष नियुक्त किया था लेकिन उनके अपॉइंटमेंट को लेकर विरोध शुरू हो गया और छात्रों ने हड़ताल कर दी जो 139 दिन तक चली।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Thu, 13 Dec 2018 11:24 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 12:12 PM (IST)
C I D वाले बी पी सिंह को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट का अध्यक्ष बनाया गया
C I D वाले बी पी सिंह को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट का अध्यक्ष बनाया गया

मुंबई। बीते बीस साल से छोटे परदे पर चल रहे क्राइम शो सी आई डी के निर्देशक और निर्माता बिजेंद्र पाल सिंह यानि बी पी सिंह को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया (एफटीआईआई) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से ये नियुक्ति की गई है। वर्तमान में बी पी सिंह फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया के उपाध्यक्ष हैं। याद हो कि करीब एक महीने पहले एफ टी आई आई के प्रमुख पद से अनुपम खेर ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि इंटरनेशनल शो में बिज़ी होने के कारण वो संस्थान के काम पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। बी पी सिंह को टीवी इंडस्ट्री में काफ़ी लोकप्रियता मिली है। उनके सीरियल सी आई डी ने सबसे अधिक समय तक चलने का रिकॉर्ड बनाया है। उनके सीरियल के किरदार ए सी पी प्रद्युमन, दया और अभिजीत काफी फेमस हैं।

दो साल पहले एफ टी आई आई की एकेडमिक काउन्सिल के चेयरमैन बनाये गए बी पी सिंह बीते तीन साल में अध्यक्ष नियुक्त किये गए तीसरे व्यक्ति हैं। साल 2015 में मोदी सरकार ने गजेंद्र चौहान को संस्थान का अध्यक्ष नियुक्त किया था लेकिन उनके अपॉइंटमेंट को लेकर विरोध शुरू हो गया और छात्रों ने हड़ताल कर दी जो 139 दिन तक चली। बी पी सिंह ने इसी संस्थान से 1970 से 73 के बीच सिनेमेटोग्राफ़ी स्पेशलाईज़ेशन में कोर्स किया था।

यह भी पढ़ें: Box Office के अखाड़े में 2.0 ने अब इस फिल्म को भी किया चित, कमाई इतने करोड़

chat bot
आपका साथी