प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ मनायी शादी की तीसरी सालगिरह, फैन ने कहा- सोच रहे थे 2 महीने भी नहीं चलेगी...

निक ने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें बैकग्राउंड में बड़ा सा फॉरएवर लिखा हुआ दिख रहा है। कैमरा घूमता है और प्रियंका पर फोकस होता है। खाने-पीने के सामान से सजी टेबल पर प्रियंका कैमरे की ओर देखकर पोज देती हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 01:50 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:43 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ मनायी शादी की तीसरी सालगिरह, फैन ने कहा- सोच रहे थे 2 महीने भी नहीं चलेगी...
Priyanka Chopra Nick Jonas celebrate 3rd Wedding Anniversary. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को तीन साल पूरे हो गये। दोनों ने शादी की तीसरी सालगिरह का जश्न लंदन में मनाया और सोशल मीडिया में जश्न की कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किये। तमाम दोस्त और फैंस सेलेब्रिटी कपल को बधाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस ने इनकी रिलेशनशिप को लेकर दिलचस्प कमेंट किये हैं।

निक ने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें बैकग्राउंड में बड़ा सा फॉरएवर लिखा हुआ दिख रहा है। कैमरा घूमता है और प्रियंका पर फोकस होता है। खाने-पीने के सामान से सजी टेबल पर प्रियंका कैमरे की ओर देखकर पोज देती हैं। निक ने वीडियो पर दिल की इमोजी के साथ लिखा- 3 साल।

निक की इस पोस्ट पर उनके कई फैंस ने बधाई देते हुए कमेंट किये हैं। दोनों को साथ में देख खुश एक फैन ने लिखा- यह देखकर खुशी हुई कि तुम्हें इतनी सारे खराब संबंधों के बाद सच्चा प्यार मिला। कई लोगों ने कहा था कि तुम लोग साथ में दो महीने भी नहीं बिता पाओगे, लेकिन अब तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे हो। एक-दूसरे को ऐसे ही प्यार करते रहो और ट्रोल्स की परवाह मत करो। एक और फैन ने लिखा कि जब मैंने देखा कि निक अपनी पत्नी से कितना प्यार करते हैं तो मुझे उनसे प्यार हो गया। निक के एक फैन ने लिखा कि बॉलीवुड, हॉलीवुड बेबी जल्द आने वाला है। 

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

प्रियंका ने तीसरी सालगिरह के जश्न की एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक कार्ड नजर आ रहा है। इस कार्ड पर लिखा है- तुमसे मुलाकात हुई, शादी की और अब तुम्हारे साथ हूं। इसके साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- सपने को जी रही हूं, निक जोनस।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 1 और 2 दिसम्बर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन में धूमधाम से हुई थी। प्रियंका ने दो दिन चली शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में प्रियंका चोपड़ा के परिवार वालों के अलावा निक जोनस का पूरा परिवार शामिल हुआ था। शादी में प्रियंका की जेठानी सोफिया टर्नर का बॉलीवुड डांस काफी चर्चा में रहा था।

पिछले दिनों प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स से जब जोनस सरनेम हटाया तो मैरीड लाइफ को लेकर गॉसिप शुरू हो गया था। शादी के समय भी प्रियंका और निक के एज डिफरेंस को लेकर काफी कुछ कहा गया था। प्रियंका अब 22 दिसम्बर को रिलीज हो रही हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स रिसरेक्शंस में नजर आने वाली हैं।

chat bot
आपका साथी