प्रियंका की शादी में परिणीति को जूता चुराई रस्म में चाहिए इतनी रकम, निक जोनस से की मांग

निक और प्रियंका की पहली मुलाक़ात 2017 में मेट गाला में न्यूयॉर्क में ही हुई थी। हालांकि कपल के तौर पर दोनों पहली बार इसी मई में बाहर निकले थे।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 12:48 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 10:41 AM (IST)
प्रियंका की शादी में परिणीति को जूता चुराई रस्म में चाहिए इतनी रकम, निक जोनस से की मांग
प्रियंका की शादी में परिणीति को जूता चुराई रस्म में चाहिए इतनी रकम, निक जोनस से की मांग

मुंबई। इधर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। रणवीर की हल्दी रस्म हो चुकी है, वहीं दीपिका के बेंगलुरु स्थित पारिवारिक घर में पूजा की रस्म की जा चुकी हैं। दोनों 14 और 15 नवंबर को अपनी शादी कर रहे हैं। उधर, प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में प्री-वेडिंग सेलेब्रेशंस का मज़ा उठा रही हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक शादी की तारीख़ का एलान तो नहीं किया है, मगर  न्यूयॉर्क में बैचलर पार्टी दी है, जिससे उनके भी जल्द ख़बर देने की उम्मीद हो गयी है। हालांकि ख़बरें हैं कि दिसम्बर के पहले हफ़्ते में किसी तारीख़ को प्रियंका निक जोनस के साथ शादी कर सकती हैं। इस बैचलर पार्टी की तस्वीरें इंटरनेट पर छायी हुई हैं। प्रियंका की बैचलर पार्टी में बॉलीवुड से कोई शामिल नहीं हुआ, सिवाय उनकी बहन परिणीति चोपड़ा के। परिणीति भी अपने जीजा जी निक जोनस से जमकर छेड़छाड़ कर रही हैं।

परिणीति के साथ मिलकर प्रियंका ने ख़ूब मस्ती की और होने वाले दूल्हे निक जोनस की खिंचाई। प्रियंका ने परिणीति के साथ एक फोटो शेयर की है, जिस पर निक ने कमेंट किया है- यह (प्रियंका) तो बहुत ख़ूबसूरत हैं। क्या इनसे मेरी मुलाक़ात हो सकती है? हाज़िरजवाब परिणीति भी कहां देर करने वाली थीं। उन्होंने निक को जवाब देते हुए लिखा- निक जोनस, इनको पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैं तुम्हारे लिए कोशिश कर सकती हूं, अगर तुम मुझे जूता चुराई में 5 मिलियन डॉलर देने को तैयार हो। 

इससे पहले प्रियंका का ब्राइडल शॉवर हो चुका है। प्रियंका ने अपने हॉलीवुड के दोस्तों और परिवार के साथ बैचलर पार्टी एंजॉय की, जिसकी तस्वीरें प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स से शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दूसरे दोस्तों के अलासा प्रियंका की सिस्टर इन लॉर सोफ़िया टर्नर भी देखी जा सकती हैं, जो निक के भाई जो जोनस की मंगेतर हैं।

मुंबई स्थित अपने आवास पर प्रियंका ने निक के साथ भारतीय रीति-रिवाज़ से अगस्त में सगाई और रोका कर लिया था। इस कार्यक्रम में निक की पूरी फ़ैमिली शामिल हुई थी। प्रियंका इन दिनों फ़रहान अख़्तर के साथ अपनी बॉलीवुड फ़िल्म स्काय इज़ पिंक की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में इसका एक शेड्यूल लंदन में हुआ है, जिसकी तस्वीर प्रियंका ने पोस्ट की थी। फ़िल्म में दंगल गर्ल ज़ायरा वसीम भी हैं।

बताया जाता है, ज़ायरा प्रियंका की बेटी के किरदार में दिखेंगी। फ़िल्म शोनाली बोस के निर्देशन में बन रही है। इधर, प्रियंका की निजी ज़िंदगी की बात करें तो सबसे बड़ा एजेंडा उनकी शादी ही है। ख़बरें आयी हैं कि प्रियंका और निक अब शादी में देर नहीं करना चाहते और जोधपुर में नवंबर में शादी कर सकते हैं। इन ख़बरों की वजह है निक की हाल ही में हुई भारत यात्रा। दोनों जोधपुर भी गये थे।

सूत्र तो यहां तक दावा कर रहे हैं कि जोधपुर के मशहूर उम्मेद भवन पैलेस को फाइनल कर लिया गया है। इस शादी में 200 मेहमान होंगे, जिनमें नज़दीकी दोस्त और परिवार के लोग ही बुलाए जाएंगे। देसी ही नहीं, विदेशी मीडिया में भी प्रियंका और निक की शादी की चर्चा है। एक पोर्टल का दावा है कि प्रियंका और निक की शादी, निक के भाई जो से पहले हो सकती है।

हालांकि जो और सोफिया टर्नर की इंगेजमेंट काफ़ी पहले हो चुकी है। शादी से पहले कुछ रस्में न्यूयॉर्क में भी सम्पन्न हो सकती हैं, क्योंकि वहां भी दोनों के दोस्तों की फेहरिस्त काफ़ी लम्बी है। निक और प्रियंका की पहली मुलाक़ात 2017 में मेट गाला में न्यूयॉर्क में ही हुई थी। हालांकि कपल के तौर पर दोनों पहली बार इसी मई में बाहर निकले थे।

chat bot
आपका साथी