Priyanka Chopra ने 7 करोड़ रुपए में मुंबई में बेचें अपने 2 घर, ऑफिस भी दिया रेंट पर

प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के अपने दो घरों को बेच दिया हैl वहीं उन्होंने अपने मुंबई के ऑफिस को रेंट पर दे दिया हैl खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने वास्तु प्रेजेंट के सेकंड फ्लोर पर स्थित अपने ऑफिस को रेंट पर दे दिया हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 10:02 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:14 AM (IST)
Priyanka Chopra ने 7 करोड़ रुपए में मुंबई में बेचें अपने 2 घर, ऑफिस भी दिया रेंट पर
प्रियंका चोपड़ा फिल्म अभिनेत्री हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl प्रियंका चोपड़ा फिल्म अभिनेत्री हैl इसके साथ ही वह एक अच्छी बिजनेस विमेन भी हैl प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कमाई से भारत और विदेश में कई प्रॉपर्टी बनाई हैl वह मुंबई में कई संपत्ति की मालकिन हैl इसके अलावा गोवा और न्यूयॉर्क में भी उनकी संपत्ति हैl

अब खबर आई है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कुछ संपत्तियों को बेच दिया हैl वहीं कुछ संपत्तियों को भाड़े पर चढ़ा दिया हैl एक वेब साइट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के अपने दो घरों को बेच दिया हैl वहीं उन्होंने अपने मुंबई के ऑफिस को रेंट पर दे दिया हैl खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने वास्तु प्रेजेंट के सेकंड फ्लोर पर स्थित अपने ऑफिस को रेंट पर दे दिया हैl जिसका रेंट 2 लाख 11 हजार रुपए हैl

 

View this post on Instagram

A post shared by NICK JONɅS (@nickjonas)

वहीं उन्होंने अपने दो रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को 7 करोड़ रुपए की कीमत पर बेच दिया हैl एक घर उन्होंने तीन करोड़ में बेचा हैl वहीं दूसरा 4 करोड़ रुपए में बिका हैl इनकी रजिस्ट्रेशन अमाउंट 9 लाख और 12 लाख रुपए हैl इसके पहले प्रियंका चोपड़ा ने 2020 में दो करोड़ रुपए में अपना एक घर बेच दिया थाl प्रियंका चोपड़ा का गोवा के बागा बीच पर एक शानदार विला हैl वह एंटीनो नामक विला में कैलिफोर्निया में अपने पति निक जोनास के साथ रहती हैंl यह 20 मिलियन डॉलर का घर बताया जाता है।

 

View this post on Instagram

A post shared by NICK JONɅS (@nickjonas)

प्रियंका चोपड़ा फिल्म अभिनेत्री हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैं और वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैंl जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैl उन्होंने निक जोनास से शादी कर ली हैl निक जोनास एक गायक हैl इसके अलावा वह हॉलीवुड की फिल्मों में काम भी करते हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस से अक्सर बातचीत करती हैl इसके चलते उनके फैंस भी उत्साहित रहते हैl

chat bot
आपका साथी