Matrix 4: दुनिया की फेमस साइंस फिक्शन फ़िल्म में नज़र आएंगी प्रियंका चोपड़ा, जानिए पूरी डिटेल

Matrix 4 अब प्रियंका चोपड़ा फेमस साइंस फिक्शन फ़िल्म मैट्रिक्स सीरीज़ में नज़र आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह मैट्रिक्स 4 में बतौर एक्टर दिखाई देंगी।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 09:49 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 10:02 AM (IST)
Matrix 4: दुनिया की फेमस साइंस फिक्शन फ़िल्म में नज़र आएंगी प्रियंका चोपड़ा, जानिए पूरी डिटेल
Matrix 4: दुनिया की फेमस साइंस फिक्शन फ़िल्म में नज़र आएंगी प्रियंका चोपड़ा, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली, जेएनएन। पिछले कुछ सयम से भारतीय सिनेमा लगातार ग्लोबल हो रहा है। वहीं, इसके साथ बॉलीवुड के स्टार भी धीरे-धीरे ग्लोबल हो रहे हैं। रणदीप हुड्डा समेत कई ऐसे एक्टर हैं, जो हॉलीवुड का रुख़ कर चुके हैं। इनमें ही शामिल हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा। वह एक के बाद एक विदेशी प्रोजेक्ट्स में नज़र आ रही हैं। ख़ास बात है कि अब वह फेमस साइंस फिक्शन फ़िल्म मैट्रिक्स सीरीज़ में नज़र आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह मैट्रिक्स 4 में बतौर एक्टर दिखाई देंगी। 

टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी रिपोर्ट्स में रिपोर्ट्स के हवाले से बताया गया है कि प्रियंका ने क्यानू रीव्स की फ़िल्म मैट्रिक्स 4 को साइन कर लिया है। इस फ़िल्म में क्यानू के अलावा नील पैट्रिक हैरिस, कैरी एन मॉस और याहया अब्दुल भी अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं। गौरतलब है कि इस फ़िल्म का प्रोडक्शन कोविड-19 के प्रकोप से पहले बर्लिन में शुरू हुआ था, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद होल्ड कर दिया है। हालांकि, लॉकडाउन से पहले सन फ्रॉन्सिसेको में हो रहा प्रोडक्सन पूरा हो चुका है। अब माहौल ठीक होने के बाद दोबारा शूटिंग शुरू होगी। 

इसे भी पढ़िए- छा गया सुशांत और संजना की फ़िल्म का ट्रेलर, एक दिन में मिले 2 करोड़ से अधिक व्यूज़

वहीं, रिपोर्ट्स की माने, तो शूटिंग से पहले कास्ट की ट्रेनिंग हो रही है। एक्शन सीक्वेंस के लिए स्पेशल ट्रेनिंग दी जा रही है। ऐसे में दर्शकों को प्रियंका चोपड़ा का एक्शन लुक भी देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि मैट्रिक्स सीरीज़ की पहली फ़िल्म साल 1999 में रिलीज़ हुई। इस फ़िल्म को ऑस्कर में विजुअल इफ्कैट्स समेत कई अवॉर्ड मिले। इसके बाद से इस फ्रैंचाइजी की तीन और फ़िल्म आ चुकी हैं। 

वहीं, अगर प्रियंका चोपड़ा की बात करें, तो हाल ही में उन्होंने अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ भी एक मल्टीमिलियन की डील साइन की है। इसके जरिए वह हिंदी और अंग्रेजी प्रोजेक्ट्स में पर काम करेंगी। अगर एक्टिंग की बात करें, तो प्रियंका आखिरी बार स्काई इज द पिंक में नज़र आई थीं। फ़िल्म को क्रिटिक्स ने सराहा भी था। इसके अलावा वह राजकुमार राव के साथ एक बॉलीवुड प्रोजेक्ट में भी व्यस्त हैं।

chat bot
आपका साथी