पति के बिना एफिल टावर घूम रहीं प्रियंका चोपड़ा, लुक पर फिदा हुए निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से ही पति निक जोनस के साथ विदेश में जा बसी हैं। हालांकि इन दिनों अभिनेत्री अपने पति के साथ नहीं बलिक उनके बिना ही घूम रही हैं। इस बारे में प्रियंका ने खुद ही सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:26 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:26 AM (IST)
पति के बिना एफिल टावर घूम रहीं प्रियंका चोपड़ा, लुक पर फिदा हुए निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से ही पति निक जोनस के साथ विदेश में जा बसी हैं। हालांकि इन दिनों अभिनेत्री अपने पति के साथ नहीं बलिक उनके बिना ही घूम रही हैं। इस बारे में प्रियंका ने खुद ही सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी है।

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पेरिस ट्रिप से तस्वीर शेयर की है। दरअसल शनिवार को प्रियंका चोपड़ा ने पेरिस में ग्लोबल सिटीजन लाइव इवेंट होस्ट किया। इस दौरान प्रियंका का शानदार अंदाज एक बार फिर से देखने को मिला जिसने फैंस के साथ ही साथ उनके पति निक जोनस का भी दिल जीत लिया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अर्थ थीम ड्रेस पहनी हुई हैं। जिसमें प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इन तस्वीरों में एफिल टावर के सामेन खड़ी हैं और पोज दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों में उनके फैंस भी निक जोनस को खूब मिस कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा की इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर उनके पति निक जोनस भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। निक जोनस ने प्रियंका की तारीफ में कमेंट करते हुए 'वाह' लिखा। जिसे देख पता चलता है कि पत्नी की खूबसूरती देखकर निक जोनस भी खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा के कई फैंस और दोस्त भी उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों प्रियंका ने अपने समर की झलक भी फैंस के साथ सेयर की थी। उन्होंने अपने समर की कई तस्वीरें शेयर करते हुए गर्मियों के मौसम को अलविदा किया था।

chat bot
आपका साथी