पति निक जोनस को बाहों में भरे प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेहद रोमांटिक तस्वीर, दोनों के इश्क पर फिदा हुए फैंस, 15 लाख से ज्यादा बाद देखी गई Photo

प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रही हैं। वह ​अपनी सीजलिंग तस्वीरों के साथ पति ​निक जोनस संग रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच अब पति संग प्रियंका की एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 09:56 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:56 AM (IST)
पति निक जोनस को बाहों में भरे प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेहद रोमांटिक तस्वीर, दोनों के इश्क पर फिदा हुए फैंस, 15 लाख से ज्यादा बाद देखी गई Photo
Photo Credit - Priyanka Chopra Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिव का दम दिखाने वाली ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। उनके चाहने वाले आज पूरी दुनिया में मौजूद हैं। वह हमेशा से ही अपने फैंस के दिल पर राज करती आईं हैं। वह न सिर्फ अपने प्रोफशनल लाइफ की वजह से बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रही हैं। वह ​अपनी सीजलिंग तस्वीरों के साथ पति ​निक जोनस संग रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच अब पति संग प्रियंका की एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में निक, प्रियंका की बाहों में नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरी की कोज़ी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं जो काफी वायरल भी होती हैं। प्रियंका-निक ने साल 1 दिसंबर 2018 में शादी की थी और अब दोनों के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री है। वहीं अब प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका, निक को गले लगाए दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'वो घर आ गए।' इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अबतक इस तस्वीर को 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं फैंस इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनकी रोमांटिक जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में ​दोनों लंबे समय के बाद मिले हैं। दोनों इस साल एक-दूसरे के साथ नहीं रह पाए। प्रियंका अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते यूके में रहीं वहीं निक लॉस ऐंजेलिस में।

This is what the ultimate champion looks like…

Bravo @MangteC… you’ve shown us how to go the distance with passion and dedication. You inspire us and make us proud Every.Single.Time 🙌🏽 #Legend pic.twitter.com/jXnoiUEznu

— PRIYANKA (@priyankachopra) July 29, 2021

आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बॉक्सिंग में छह बार की विश्व चैम्पियन रह चुकीं मैरी कॉम के टोक्यो ओलम्पिक्स के प्री-क्वार्टर मैच को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। भले ही मैरी कॉम इस मैच को हार गईं हों, लेकिन उनके प्रदर्शन ने करोड़ों लोगों के दिल जीत लिये हैं। मैरी कॉम की बायोपिक में प्रियंका चोपड़ा ने उनका किरदार निभाया था। प्रियंका ने लिखा, 'एक महान चैम्पियन ऐसा ही दिखता है। शाबाश मैरी कॉम... आपने हमें दिखाया कि जज़्बे और समर्पण से कैसे आगे बढ़ा जाए। आप हमें प्रेरित करती हो और हर बार हमें गौरवान्वित करती हो। लीजेंड।'

chat bot
आपका साथी