Priyanka Chopra ने मनाया 'नेशनल सेल्फी डे' का जश्न, शेयर की ये खास तस्वीर

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ज्यादातर समय अपनी सुसराल अमेरिका में बिताती हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहती हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 08:17 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 08:17 AM (IST)
Priyanka Chopra ने मनाया 'नेशनल सेल्फी डे' का जश्न, शेयर की ये खास तस्वीर
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा, Instagram: priyankachopra

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ज्यादातर समय अपनी सुसराल अमेरिका में बिताती हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहती हैं। अब प्रियंका चोपड़ा अपनी एक खास तस्वीर की वजह से चर्चा में हैं।

दरअसल अमेरिका में 21 जून को नेशनल सेल्फी डे मनाया जाता है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खास सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा की है। इस सेल्फी में वह व्हाइट एंड ब्लू कलर के टॉप में नजर आ रही हैं। इसके साथ भी उन्होंने सन ग्लास पहना हुआ है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस सेल्फी को दिग्गज अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

इस तस्वीर के साथ प्रियंका चोपड़ा ने खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जश्न मनाने का एकमात्र उचित तरीका #NationalSelfieDay।' सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की यह सेल्फी तेजी से वायरल हो रही है। दिग्गज अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीर को खूब पसंद भी कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर तारीफ भी कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

इसके अलावा इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने नए टैटू की वजह से भी चर्चा में हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो क्लिप साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपने नए टैटू को करीब से ​दिखाया था। इस वीडियो में वह अपने पैर में टैटू गुदवाती दिखाई दे रही थीं। इस वीडियो को साझा करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'समर नेल्स; समर टैटू #happyfeet...।'

उनके इस नए टैटू को काफी पंसद किया जा रहा है। उन्होंने इस नए टैटू को अपने तीनों पालतू कुत्तों को डेडिकेट किया है। इससे पहले प्रियंका ने साल 2012 में अपने पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा के सम्मान में 'डैडीज लिल गर्ल' नाम का टैटू बनवाया था। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार द व्हाइट टाइगर फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों को खूब पसंद किया था।  

chat bot
आपका साथी