प्रियंका चोपड़ा के देसी लुक पर कायल हुए पति निक, सोशल मीडिया पर ऐसे जताया प्यार

प्रियंका चोपड़ा ने देसी अंदाज में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 04:23 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 04:23 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा के देसी लुक पर कायल हुए पति निक, सोशल मीडिया पर ऐसे जताया प्यार
प्रियंका चोपड़ा के देसी लुक पर कायल हुए पति निक, सोशल मीडिया पर ऐसे जताया प्यार

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास संग शादी के बाद से लगातार चर्चा में हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आएदिन दोनों अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वहीं हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने देसी अंदाज में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रियंका की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस ही नहीं निक जोनस को भी ये फोटो काफी पसंद आ रही है। इस तस्वीर पर निक अपना प्यार जताते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

💙

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Jan 19, 2020 at 8:54am PST

​प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीरों पर अक्सर अपना प्यार जताते नजर आते हैं। वहीं हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका नीले रंग की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी इस फोटो पर फैंस के अलावा उनके पति निक ने भी कमेंट किया। निक ने तस्वीर पर कमेंट करते ​हुए लिखा- 'अद्भुत'

 

View this post on Instagram

OUT NOW! #WhatAManGottaDoVideo @nickjonas @jonasbrothers

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Jan 16, 2020 at 9:18pm PST

आपको बता दें कि प्रियंका की ये तस्वीर मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान की है। प्रियंका ने नीली साड़ी के साथ ही मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज और नीली चूड़ियां पहनी हुई हैं। इसमें प्रियंका एक बिंदी लगाए हुए देखी जा सकती हैं, जोकि उनके देसी लुक पर चार चांद लगा रही है। प्रियंका चोपड़ा 'द एवेंजर्स' फेम के रुसो ब्रदर्स द्वारा आगामी अमेजन प्राइम सीरीज 'सिटाडेल' में रिचर्ड मैडेन के साथ दिखाई देंगी। हाल ही में निक और प्रियंका का एक रोमांटिक सॉन्ग वीडियो वायरल हुआ था। 

chat bot
आपका साथी