निक जोनस को प्रियंका के साथ अपनी ये हंसी लगती है सबसे प्यारी, रोमांटिक तस्वीर की शेयर

प्रियंका और निक जल्द ही जोनस ब्रदर्स के म्यूजिक विडियो में साथ नजर आने वाले हैं। इस म्यूजिक विडियो का टाइटल ह्वाट ए मैन गोटा डू (What A Man Gotta Do) है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 04:44 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 04:44 PM (IST)
निक जोनस को प्रियंका के साथ अपनी ये हंसी लगती है सबसे प्यारी, रोमांटिक तस्वीर की शेयर
निक जोनस को प्रियंका के साथ अपनी ये हंसी लगती है सबसे प्यारी, रोमांटिक तस्वीर की शेयर

नई दिल्ली, जेएनएन। इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने का सफर उनके लिए आसान नहीं था। अपनी मेहनत और काबलियत के बल पर प्रियंका ने बॉलवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना परचम लहराया है। फिल्मों के अलावा प्रियंका सोशल प्लेटफार्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका ही नहीं उनके पति निक जोनस भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अपनी लाइफ या इवेंट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात अपने फैंस से शेयर करते हैं। इसी बीच प्रियंका और निक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

My favorite laugh. #WhatAManGottaDoVideo

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on Jan 23, 2020 at 12:43pm PST

प्रियंका और निक की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल, उसे खुद निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका के साथ एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। निक ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरी पसंदीदा हंसी...#ह्वाट ए मैन गोटा डू वीडियो।' इसी के साथ आप फोटो में देख सकते हैं कि निक के आंखों पर गॉगल लगा हुआ है और वह  फर्श पर लेटे हैं। वहीं प्रियंका उनके उपर हैं। फोटो में दोनों हंस रहे हैं। वहीं दोनों मैंचिंग आउटफिट में दिख रहे हैं। इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

Let’s go!! Here’s a little sneak peek at the #WhatAManGottaDoVideo before it drops at midnight ET tonight!

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on Jan 16, 2020 at 1:12pm PST

आपको बता दें कि प्रियंका और निक जल्द ही जोनस ब्रदर्स के म्यूजिक विडियो में साथ नजर आने वाले हैं। इस म्यूजिक विडियो का टाइटल 'ह्वाट ए मैन गोटा डू (What A Man Gotta Do)'  है। हाल ही में इस वीडियो से दोनों का एक क्लिप रिलीज हुआ था। इस क्लिप में ये कलप मैचिंग शर्ट पहने नजर आया था। निक ने जो तस्वीर शेयर की है ये उसी वीडियो​ क्लिप का है। 

chat bot
आपका साथी