Priyanka Chopra ने पति निक जोनस छोड़कर आखिर किसके नाम का बनवाया है नया टैटू, हर तरफ हो रही है चर्चा

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल फिलहाल अपनी आनी वाली अमेज़ॅन वेबसीरीज सिटाडेल की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। वहीं प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के साथ बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स 2021 के लिए लॉस एंजिल्स में हिस्सा लिया था।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 01:52 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 01:52 PM (IST)
Priyanka Chopra ने पति निक जोनस छोड़कर आखिर किसके नाम का बनवाया है नया टैटू, हर तरफ हो रही है चर्चा
Photo Credit - Priyanka Chopra Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का धाक जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस हमेशा ही सुर्खियों में बनीं रहती हैं। प्रियंका कभी अपनी फिल्मों तो कभी अपने तस्वीरों को लेकर सोशल प्लेटफॉर्म पर छाई रहती हैं। इसी बीच प्रियंका अपने नए टैटू को लेकर चर्चा में बनीं हैं। प्रियंका ने Daddy's Lil Girl के बाद अब एक नया टैटू बनवाया है। अपने इस टैटू का खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर किया है। वहीं हैरान करने वाली बात ये है कि ये टैटू उन्होंने पति निक जोनस के लिए नहीं बल्कि किसी और खास के नाम का बनवाया है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो क्लिप शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने नए टैटू को करीब से ​दिखाया था। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपने पैर में टैटू गुदवाती दिखाई दे रही थीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'समर नेल्स; समर टैटू #happyfeet...।' उनके इस नए टैटू को काफी पंसद किया जा रहा है। उन्होंने इस नए टैटू को अपने तीनों पालतू कुत्तों को डेडिकेट किया है। इससे पहले प्रियंका ने साल 2012 में अपने पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा के सम्मान में 'डैडीज़ लिल गर्ल' नाम का टैटू बनवाया था।

प्रियांका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी एक और तस्वीर शेयर कर फैंस के बीच हलचल मचा दी थी। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक हॉट एंड कूल तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में उनका स्टाइल वाकई देखने लायक था। फोटो में आप देख सकते हैं कि वह कातिल अदाओं के साथ खड़े हो कर मिरर में सेल्फी देती नजर आ रही हैं। वहीं उनके पीछे वॉर्डरोब में काफी सारी कपड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बताया है कि वह अब ‘हॉट गर्ल समर’ के लिए तैयार हैं। इस तस्वीर में व​ह व्हाइट क्रॉप टॉप और डेनिम शॉर्ट्स का कॉम्बिनेशन पहने नजर आ रही हैं। वहीं व्हाइट स्नीकर्स के साथ उनका लुक कम्पलीट हुआ है। 

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल फिलहाल अपनी आनी वाली अमेज़ॅन वेबसीरीज सिटाडेल की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। वहीं प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के साथ बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स 2021 के लिए लॉस एंजिल्स में हिस्सा लिया था।

chat bot
आपका साथी