Priyanka Chopra ने एक बार फिर अपने खास अंदाज से फैंस को किया इंप्रस, शेयर किया 'हॉट गर्ल' लुक

Priyanka Chopra न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग बल्कि अपने अलग स्टाइज सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर जबदस्त एक्टिव रहती हैं। वह चाहे कितना भी बिजी क्यों न हो लेकिन फैंस से जुड़े रहने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 04:27 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 04:27 PM (IST)
Priyanka Chopra ने एक बार फिर अपने खास अंदाज से फैंस को किया इंप्रस, शेयर किया 'हॉट गर्ल' लुक
Photo Credit - Priyanka Chopra Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग की वजह से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक राज करती हैं। प्रियंका अपनी एक्टिंग का तो डंका बजा ही चुकी हैं, साथ ही वो हॉटनेस के मामले में भी कई बड़ी अभिनेत्रियों को मात देती हैं। अगर हम ये कहें कि प्रियंका की हॉटनेस के चर्चे से भारत से लेकर विदेश तक में होते हैं तो शायद गलत नहीं होगा। एक्ट्रेस की हॉट एंड सेक्सी फोटोज़ आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

प्रियांका चोपड़ा न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग बल्कि अपने अलग स्टाइज सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर जबदस्त एक्टिव रहती हैं। वह अपनी काम में चाहे कितना भी बिजी क्यों न हो लेकिन फैंस से जुड़े रहने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। वहीं भारत से दूर रहकर भी प्रियंका अपने फोटोज़ और वीडियोज़ के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। इसी बीच अब प्रियंका ने अपनी एक और तस्वीर शेयर कर फैंस के बीच हलचल मचा दी हैं प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपन एक हॉट एंड कूल तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनका स्टाइल वाकई देखने लायक है।

फोटो में आप देख सकते हैं कि वह कातिल अदाओं के साथ खड़े हो कर मिरर में सेल्फी देती नजर आ रही हैं। वहीं उनके पीछे वॉर्डरोब में काफी सारी कपड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बताया है कि वह अब ‘हॉट गर्ल समर’ के लिए तैयार हैं। इस तस्वीर में व​ह व्हाइट क्रॉप टॉप और डेनिम शॉर्ट्स का कॉम्बिनेशन पहने नजर आ रही हैं। वहीं व्हाइट स्नीकर्स के साथ उनका लुक कम्पलीट हुआ है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल फिलहाल अपनी आनी वाली अमेज़ॅन वेबसीरीज सिटाडेल की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। वहीं प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के साथ बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स 2021 के लिए लॉस एंजिल्स में हिस्सा लिया था।

chat bot
आपका साथी