प्रियंका चोपड़ा से हार गईं सनी लियोनी और दीपिका पादुकोण, पीसी को मिला ये खिताब

प्रियंका चोपड़ा सिर्फ नाम की ग्लोबल आइकॉन नहीं हैं। प्रियंका ने अपना नाम न सिर्फ इंटरनेशनल लेवल पर स्थापित किया है बल्कि वह पूरी दुनिया में सबसे फेवरेट भारतीय सेलेब्रिटी भी हैं।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 12:26 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 03:43 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा से हार गईं सनी लियोनी और दीपिका पादुकोण, पीसी को मिला ये खिताब
प्रियंका चोपड़ा से हार गईं सनी लियोनी और दीपिका पादुकोण, पीसी को मिला ये खिताब

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा सिर्फ नाम की ग्लोबल आइकॉन नहीं हैं। प्रियंका ने अपना नाम न सिर्फ इंटरनेशनल लेवल पर स्थापित किया है, बल्कि वह पूरी दुनिया में सबसे फेवरेट भारतीय सेलेब्रिटी भी हैं। एक हालिया सर्वे ने प्रियंका चोपड़ा के अंतरराष्ट्रीय जगत में प्रभाव को साबित किया है। इस सर्वे के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा टॉप इडियन एक्ट्रेस हैं, जो पूरी दुनिया में लोगों को प्रभावित करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा से इस दौड़ में सलमान खान, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन काफी पीछे रह गए हैं। यह सर्वे अक्तूबर 2018 से अक्तूबर 2019 के बीच का है। सेमरूश की इस सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा का नाम इंटरनेट पर 2.74 मिलियन बार सर्च हुआ है। इस लिस्ट में दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और सनी लियोनी का भी नाम है। 

अभिनेता में सलमान खान टॉप पर

भारतीय एक्टर में सलमान खान इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्हें 1.89 मिलियन बार सर्च किया गया। सलमान के बाद अमरीश पुरी और शाहरुख खान सबसे ज्यादा सर्च किए गए। अमिताभ बच्चन इस लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल में द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर थे। 

 

View this post on Instagram

So proud and honored to have met and presented the G2 Overachievers Grant to Greg Thorpe for his amazing work through the JUST-a-BREAK foundation that he set up with his late wife Jen. The foundation helps give families of cancer patients a chance to spend quality time together, literally taking a break from cancer for a few hours or a couple of days. If you or someone you know has an inspiring story like Greg, then write to me and be part of @pilotpenusa’s G2 Overachievers Grant. Learn more about Greg’s story and the grant at G2Overachievers.com | #PowerToThePen

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Nov 19, 2019 at 10:15am PST

द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका जल्द ही अभिनेता राजकुमार राव के साथ नेटफिलिक्स की सीरीज में दिखेंगी। यह फिल्म अरविंद अडिगा के ‘मैन बुकर पुरस्कार विजेता’ उपन्यास ‘द व्हाइट टाइगर’ पर आधारित है। व्हाइट टाइगर फिल्म का निर्देशन रामिन बहरानी कर रहे हैं। हाल में इस फिल्म की शूटिंग नई दिल्ली में हुई है। इसके अलावा पीसी नेटफ्लिक्स की सुपरहीरो फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' में भी दिखाई देंगी।

 

View this post on Instagram

Six yards of grace 🥰 #SareeLove #Throwback

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Oct 23, 2019 at 9:56pm PDT

 

View this post on Instagram

Karwa chauth at a @jonasbrothers concert. Definitely a first I’ll always remember! 😂❤️🙏🏽 @nickjonas #karwachauth

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Oct 17, 2019 at 8:29pm PDT

chat bot
आपका साथी