Nick Jonas को मिस कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की ये रोमांटिक फोटो

Priyanka Chopra Missing Nick Jonas बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस हॉलीवुड के सबसे चर्चित और फेवरेट कपल में से एक हैं। प्रियंका और निक हमेशा एक दूसरे के प्यार में डूबे नज़र आते हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 09:44 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 10:09 AM (IST)
Nick Jonas को मिस कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की ये रोमांटिक फोटो
Photo Credit - Priyanka Chopra Insta Account

नई दिल्ली, जेएनएनन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस हॉलीवुड के सबसे चर्चित और फेवरेट कपल में से एक हैं। प्रियंका और निक हमेशा एक दूसरे के प्यार में डूबे नज़र आते हैं। भले ही दोनों साथ रहें या अलग-अलग शहर में, किसी भी वक्त दोनों एक दूसरे के स्पेशल फील करवाना नहीं भूलते।

फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपने अपकमिंग प्रोजेक्टस की शूटिंग की वजह लंदन में हैं और निक जोनस सिंगिंग रिएलिटी शो ‘द वॉयस’ जज करने यूएस गए हुए हैं। ऐसे में मिसेज़ जोनस अपने पति को बहुत मिस कर रही हैं। और अपने ये फीलिंग ख़ुद प्रियंका ने सबके सामने ज़ाहिर की है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने खुलेआम अपने प्यार का इज़हार करते हुए बताया है कि वो निक जोनस को मिस कर रही हैं।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी और निक की एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों एक गार्डन में नज़र आ रहे हैं। फोटो में प्रियंका और निक एक दूसरे को बड़े प्यार से निहारते दिख रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, 'मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं मेरे दिल'। इस कैप्शन के साथ एक्ट्रेस ने दिल वाली इमोजी बनाई है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने 1 दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें उन्हें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। दोनों की शादी को तीन साल होने वाले हैं लेकिन मोहब्ब्त में कोई कमी नहीं आई है। कोई फेस्टिवल हो या अवॉर्ड फंक्शन निक और प्रियंका हमेशा साथ नज़र आते हैं। और अगर किसी वजह से साथ नहीं भी हो पाते हैं तो भी अपने पार्टनर को किसी न किसी तरह से स्पेशल फील कराना नहीं भूलते हैं। अब प्रियंका को वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में 'द व्हाइट टाइगर' फिल्म में नज़र आई थीं। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव लीड रोल में थे।

chat bot
आपका साथी