प्रियंका चोपड़ा को मिली नई कामयाबी, आते ही छा गया यू-ट्यूब चैनल, बनाया यह रिकॉर्ड!

कुछ दिन पहले प्रियंका 2019 की वुमन इन द वर्ल्ड समिट की मेहमान बनने के लिए भी ख़बरों में रही थीं जहां प्रियंका चोपड़ा का इंटरव्यू किया जाएगा।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 15 Mar 2019 09:27 AM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 06:58 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा को मिली नई कामयाबी, आते ही छा गया यू-ट्यूब चैनल, बनाया यह रिकॉर्ड!
प्रियंका चोपड़ा को मिली नई कामयाबी, आते ही छा गया यू-ट्यूब चैनल, बनाया यह रिकॉर्ड!

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोबल स्टार के रूप में अपनी पहचान मजबूत की है और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बाहर एक सक्षम महिला के रूप में अपनी धाक जमाई है और अब एक नई कामयाबी मिली है। प्रियंका ने हाल ही में अपना यू-ट्यूब चैनल शुरू किया था, जिसके सब्सक्राइबर्स की संख्या 1 मिलियन यानि 10 लाख के पार निकल गयी है। 

प्रियंका के फ़ैन एकाउंट ने इसकी जानकारी दी है। चैनल का स्क्रीन शॉट भी लगाया गया है। प्रियंका अपने चैनल पर चैट शो If I Could Tell You Just One Thing शुरू कर रही हैं, जिसमें वो ओपरा विनफ्रे के अंदाज़ में बातचीत करते नज़र आएंगी। शो बुधवार को शुरू हो रहा है। उससे पहले ही प्रियंका को 10 लाख से अधिक हो चुकी है।

1 Million subscribers on @priyankachopra YouTube channel. 🤩👏🏻 #JustOneThing https://t.co/9kWD3Sfyny pic.twitter.com/8d7M6bokrL

— PRIYANKA DAILY (@PriyankaDailyFC) March 25, 2019

प्रियंका ने ख़ुद इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा- मैंने अपने अंदर की ओपरा को दिशा दी और तीन अद्भुत प्रेरणादायी महिलाओं से बातचीत की। नये यू-ट्यूब स्पेशल में उनकी कहानियां साझा करने का इंतज़ार है। If I Could Tell You Just One Thing 27 मार्च को शुरू होगा। 

Channelled my inner @Oprah and chatted with three incredibly inspiring women! Cannot wait to share their stories with you in my new @YouTube special If I Could Tell You Just One Thing out March, 27th #JustOneThing https://t.co/xIRgIrE3do pic.twitter.com/uMvH35NqBk — PRIYANKA (@priyankachopra) March 24, 2019

अपने शो में नामी हस्तियों के इंटरव्यू लेने वाली प्रियंका इस महीने के अंत में वुमन इन द वर्ल्ड समिट 2019 में ख़ुद इंटरव्यू देंगी। उनका इंटरव्यू वुमन इन द वर्ल्ड की स्थापना करने वाली टीना ब्राउन लेंगी। इस इंटरव्यू में प्रियंका एक उद्यमी के रूप में अपने करियर और एक एक्टिविस्ट के तौर पर अपनी उपलब्धियों पर चर्चा करेंगी। प्रियंका हॉलीवुड-बॉलीवुड फ़िल्में करने के साथ प्रोडक्शन भी कर रही हैं। 

समिट में कई अंतर्राष्ट्रीय सेलेब्रिटीज़ भी शामिल होंगी। ओपरा विनफ्रे का विशेष उद्बोधन होगा। ख़ास बात यह है कैप्टन मार्वल का किरदार निभाकर दुनियाभर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस ब्री लार्सन भी इस समिट का हिस्सा होंगी। 

पर्पल पेबल पिक्चर्स के नाम से उनकी कंपनी है, जिसके तहत प्रियंका ने कुछ बेहद सफल और क्रिटिकली एक्लेम फ़िल्मों का निर्माण किया है। प्रियंका हाल ही में जोनस ब्रदर्स के सिंगल सकर के वीडियो में फीचर हुई थीं। इस सिंगल के ज़रिए केविन, जो और निक जोनस काफ़ी अर्से बाद साथ आए। प्रियंका के अलावा वीडियो में जो की मंगेतर सोफी टर्नर और केविन की पत्नी भी शामिल हुईं। सिंगल काफ़ी लोकप्रिय हो रहा है और बिलबोर्ड हॉट 100 में जगह बना चुका है। 

 

View this post on Instagram

#SuckerVideo OUT NOW 🍭🍭 This is the first time we’ve worked together but not for a moment did it feel like work. Such a fun family affair…#JonasBrothers and the #JSisters cheering each other on! Proud of you husband. (Link in bio)

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Feb 28, 2019 at 9:30pm PST

यह भी संयोग है कि निक और प्रियंका की शादी के बाद ही जोनस ब्रदर्स ना सिर्फ़ प्रोफेशनली साथ आये, बल्कि उनकी पार्टनर्स भी वीडियो में साथ आयीं।

chat bot
आपका साथी