दीपिका का Chhapaak Look देख प्रियंका चोपड़ा के उड़े होश, छुट्टी भूल किया यह काम!

छपाक की कहानी एसिड अटैक सर्वायवर (Acid Attack Survivor) लक्ष्मी अग्रवाल के संघर्ष और अनुभवों पर आधारित है। प्रियंका ने दीपिका और रणवीर दोनों के साथ काम किया है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 12:15 PM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2019 12:25 PM (IST)
दीपिका का Chhapaak Look देख प्रियंका चोपड़ा के उड़े होश, छुट्टी भूल किया यह काम!
दीपिका का Chhapaak Look देख प्रियंका चोपड़ा के उड़े होश, छुट्टी भूल किया यह काम!

मुंबई। जिस वक़्त दीपिका पादुकोण ने अपनी अगली फ़िल्म छपाक का फ़र्स्टु लुक सोशल मीडिया के ज़रिए रिवील किया, उस वक़्त प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और परिवार के साथ फ्लोरिडा के Miami में हॉलीडे एंजॉय कर रही थीं। मगर, दीपिका के लुक ने प्रियंका को इतना प्रभावित किया कि छुट्टी भूलकर उनके लुक की तारीफ़ करने लगीं। वैसे प्रियंका ऐसा करने वाली अकेली एक्ट्रेस नहीं हैं, दीपिका का छपाक लुक सोशल मीडिया में छा गया है।

25 मार्च को दीपिका पादुकोण ने अपनी अगली फ़िल्म छपाक Chhapaak की शूटिंग शुरू कर दी है। दीपिका पादुकोण ने छपाक का फ़र्स्ट लुक इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया था। पोस्टर पर दीपिका का एसिड अटैक वाला चेहरा दिखाया गया है। इस लुक के साथ दीपिका ने लिखा- ''एक किरदार जो मेरे साथ हमेशा के लिए रह जाएगा। छपाक में दीपिका के किरदार का नाम मालती है।'' 

दीपिका ने जैसे ही फ़र्स्ट लुक शेयर किया, इस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गयी। प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका के लुक की तारीफ़ करते हुए लिखा- Amazing, साथ ही लव के इमोटिकॉन्स बनाकर अपने प्यार का इज़हार भी किया।दीपिका और प्रियंका संजय लीला भंसाली की फ़िल्म बाजीराव मस्तानी में साथ काम कर चुकी हैं। उस फ़िल्म में दीपिका मस्तानी बनी थीं तो प्रियंका बाजीराव की पत्नी काशीबाई के रोल में थीं। इससे पहले रणवीर और दीपिका की फ़िल्म गोलियों की रासलीला राम लीला में प्रियंका ने एक गाना किया था। गुंडे में प्रियंका दीपिका के पति रणवीर की हीरोइन बन चुकी हैं।

बीवी दीपिका का यह प्रभावशाली लुक देखकर रणवीर पर भी गहरा असर हुआ। रणवीर अपने जज़्बात खुलकर ज़ाहिर करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने लिखा- बेहद शानदार। तुम पर गर्व है। (Astonishing. What a remarkable prospect. Proud of you baby. Love you. Go get'em)

इनके अलावा वरुण धवन, राजकुमार राव, दिया मिर्ज़ा, परिणीति चोपड़ा, अभिषेक बच्चन, कार्तिक आर्यन, जैकलीन फ़र्नांडिस समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने दीपिका के लुक पर प्रतिक्रिया देने के साथ उन्हें फ़िल्म के लिए बधाई दी है। 

'छपाक' को मेघना गुलज़ार निर्देशित कर रही हैं, जिन्होंने 2018 में राज़ी जैसी सफल और प्रशंसित फ़िल्म दी है। 'छपाक' की कहानी एसिड अटैक सर्वायवर (Acid Attack Survivor) लक्ष्मी अग्रवाल के संघर्ष और अनुभवों पर आधारित है। बता दें कि 'छपाक' के साथ दीपिका बतौर प्रोड्यूसर अपनी पारी शुरू कर रही हैं। फ़िल्म विक्रांत मैसी भी अहम किरदार में नज़र आने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी