Nick Jonas ने एक बार फिर जताया पत्नी प्रियंका चोपड़ा के लिए प्यार, तोहफे में दी एक्ट्रेस की उम्र जितनी दी पुरानी ये खास चीज़

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं। वहीं फिल्म द व्हाइट टाइगर के बाद वह इन अपनी दूसरी फिल्म टेक्स्ट फॉर यू को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म की यूटिंग को कोरोना वायरस की वजह से बीच में ही रोकना पड़ा था।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 03:46 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 03:46 PM (IST)
Nick Jonas ने एक बार फिर जताया पत्नी प्रियंका चोपड़ा के लिए प्यार, तोहफे में दी एक्ट्रेस की उम्र जितनी दी पुरानी ये खास चीज़
Priyanka Chopra Husband Nick Jonas Gift Her A Special Wine After Watching The White Tiger

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस इंडस्ट्री की टॉप स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। प्रियंका ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं इन दिनों वह अपनी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को लेकर काफी चर्चा में हैं। प्रियंका के साथ इस फिल्म में बॉलीवुड के दमदार एक्टर राजकुमार राव और आदर्श गौरव लीड रोल में नजर आ रहे हैं। प्रियंका और राजकुमार स्टारर फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' नेटफ्लिक्स पर 22 जनवरी को रिलीज हो गई।

इस फिल्म के स्टार्स इसका प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रियंका की इस फिल्म को न सिर्फ दर्शक खूब पंसद कर रहे हैं बल्कि इसकी जमकर तारीफ भी हो रही है। वहीं अब प्रियंका की इस सफलता पर उनके पति और हॉलीवुड स्टार निक जोनस ने भी उनकी मूवी की तारीफ की। निक ने न सिर्फ फिल्म की तरीफ की बल्कि उन्हें एक प्यारा सा गिफ्रट भी दिया, जिसकी तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेन ने पति का शुक्रिया भी अदा किया। 

 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर निक जोनस के भेजे हुए गिफ्रट की तस्वीर शेयर की है। दरअसल, निक ने प्रियांक को बलून्स और वाइन की बोलत गिफ्रट की है। प्रियंका ने गिफ्रट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘सबसे बेहतरीन पति,  मैं तुमसे प्यार करती हूं निक जोनस और वाइन से भी, मेरा मतलब है ये मेरे जन्म के साल की है।'  असल में वाइन सालों पुरानी है और प्रियंका के बर्थ ईयर की डेट की है।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं। वहीं फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' के बाद वह इन अपनी दूसरी फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू'  को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म की यूटिंग को कोरोना वायरस की वजह से बीच में ही रोकना पड़ा था। बता दें कि प्रियंका अपनी फिल्म द व्हाइट टाइगर का प्रमोशन विर्चुअली कर रही हैं। एक्टिंग के अलावा प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। वहीं उनके फैंस उनकी इन तस्वीरों और वीडियो को काफी पसंद करते हैं। 

chat bot
आपका साथी