ऐसी भी क्या जल्दी थी! इतनी बड़ी गलती कर गईं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीर में छुपी है गड़बड़

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिलहाल दिल्ली में नेटफ्लिक्स के लिए ‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने परिवार के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें एक गड़बड़ है

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 04:11 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 04:24 PM (IST)
ऐसी भी क्या जल्दी थी! इतनी बड़ी गलती कर गईं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीर में छुपी है गड़बड़
ऐसी भी क्या जल्दी थी! इतनी बड़ी गलती कर गईं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीर में छुपी है गड़बड़

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिलहाल दिल्ली में नेटफ्लिक्स के लिए ‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव लीड रोल में होंगे। दिल्ली में प्रियंका अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अपनी मां मधु चोपड़ा और दो जानकारों के साथ खड़ी हैं। प्रियंका की ये तस्वीर काफी अच्छी है, लेकिन इस तस्वीर में एक गड़बड़ है जिसे शायद ही किसी ने नोटिस किया होगा।

इस तस्वीर को जब आप गौर से देखेंगे तो अब वो गड़बड़ पकड़ पाएंगे। दरअसल, फोटो क्लिक करवाते समय प्रियंका ने एक ही पैर में सेंडल पहन रखी है। अब उन्होंने ऐसा जानबूझकर किया है, वो एक पैर में सैंडल पहनना भूल गईं, या फोटो क्लिक करवाने की जल्दबाज़ी में उन्होंने दूसरी सैंडल पहनी ही नहीं? अब प्रियंका ने ऐसा जानबूझकर किया या गलती से ये तो वही जानती होंगी।

प्रियंका चोपड़ा हुई थीं ट्रोल :

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर प्रियंका ने कुछ दिन पहले अपनी एक फोटो शेयर करते हुए चिंता ज़ाहिर की थी। उस फोटो में उन्होंने मास्क पहना हुआ था। प्रियंका ने लिखा था, 'इस वक्त यहां शूट करना काफी मुश्किल है, मैं सोच भी नहीं सकती कि लोग किस तरह यहां रह रहे हैं'। प्रियंका के इस फोटो पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। लोगों ने ये कहते हुए प्रियंका पर निशाना साधा था कि जब आपने  अपनी शादी में पटाके फोड़े थे  तब प्रदूषण नहीं हुआ था? सिगरेट  पीते हए आपको दिक्कत नहीं होती? लोगों ने प्रियंका को डबल फेस्ड बताया था।

 

View this post on Instagram

Shoot days for #thewhitetiger. It’s so hard to shoot here right now that I can’t even imagine what it must be like to live here under these conditions. We r blessed with air purifiers and masks. Pray for the homeless. Be safe everyone. #airpollution #delhipollution😷 #weneedsolutions #righttobreathe

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Nov 3, 2019 at 8:52am PST

chat bot
आपका साथी